Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhojpur में बढ़ रहा क्राइम! हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली

    By Deepak SinghEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 08:38 AM (GMT+05:30)

    Bihar Crime भोजपुर जिले में शनिवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने छिनतई के दौरान एक युवक को गोली मार दी। गोली मारकर आरोपित फरार हो गए। जख्मी युवक को गो ...और पढ़ें

    Bhojpur में बढ़ रहा क्राइम! हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली
    Bhojpur में बढ़ रहा क्राइम! हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली

    HighLights

    1. गोली मारकर आरोपित हुए फरार
    2. अपराधी एक बाइक पर दो की संख्या में आए थे
    3. आरा स्टेशन से घर लौटने के दौरान हुई घटना

    जागरण संवाददाता, आरा: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-सरैया पथ पर गरेया मठिया के समीप शनिवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने छिनतई के दौरान एक युवक को गोली मार दी।

    गोली मारकर आरोपित फरार हो गए। घायल युवक 26 वर्षीय मो. हुसैन हाशमी कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव वार्ड नंबर नौ निवासी खुदकी हाशमी का पुत्र है।

    जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ में लगी है। इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। अपराधी एक बाइक पर दो की संख्या में आए थे।

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक से मिलकर घटना की जानकारी ली।

    पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अपराधियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

    आरा स्टेशन से घर लौटने के दौरान हुई घटना

    इधर, जख्मी युवक के साथ बाइक पर पीछे बैठकर आ रहे उसके जीजा पप्पू हाशमी ने बताया कि वे शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में बाजा बजाने का काम करता है। वे यूपी के बलिया के कार्यक्रम में कारनेट बजाने गया था।

    शनिवार की रात जब वे कार्यक्रम खत्म कर आरा स्टेशन पर पहुंचा तो ससुराल जाने के लिए उसने अपने साले मो. हुसैन हाशमी को फोन कर बाइक से आरा स्टेशन पर बुलाया। इसके बाद उनका साला स्टेशन पहुंचा और अपने जीजा पप्पू हाशमी को लेकर वापस अपने गांव सरैया लौट रहा था।

    जैसे ही वे दोनों गरेया मठिया स्थित मंदिर के पास पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधी वहां आ धामके और उनकी बाइक को जबरन रुकवा लिया। इसके बाद उनसे बैग छीन लिया।

    बैग में 15 हजार नगद एवं कारनेट था। जब वे लोग भागने लगे तभी उक्त हथियारबंद अपराधियों ने साले मो. हुसैन हाशमी को गोली मार दी। इसके बाद अपराधी वहां से हथियार लहराते हुए भाग निकले।

    स्वजन की मदद से लाया गया अस्पताल

    गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद जख्मी युवक के जीजा पप्पू हाशमी ने फोन कर इसकी सूचना मुफस्सिल थाना एवं स्वजन को दी। सूचना पर स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए।

    दूसरी ओर जख्मी मो. हुसैन हाशमी के जीजा पप्पू हाशमी ने बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों पर बैग में रहे 15 हजार रुपये नगद व बाजा संबंधी सामग्री छिनने एवं मो. हुसैन हाशमी को गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही।

    खबरें और भी

    ओवरटेक कर घटना को दिया अंजाम

    एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना रात 11 बजे के आसपास की है। युवक गाने- बजाने वाले प्रोग्राम से लौट रहा था और उसके पास एक छोटे से बैग में कुछ इंस्ट्रूमेंट थे। वह जैसे गांगी से फोरलेन पार कर सरैया की तरफ जा रहा था, तभी हाइवे से करीब एक डेढ़ किलोमीटर पर ही पीछे बाइक से आए दो लड़कों ने उसका बैग छीना और उसके हाथ पर गोली चला दी।

    सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष 10 मिनट के अंदर पहुंच गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वह खतरे से बाहर है आरंभिक पूछताछ में उसने पैसे नहीं होने की बात बताई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों से अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।