विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhojpur News: दालान में सो रहे टीचर की गोलियों से भूनकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Published: Mon, 23 Dec 2024 11:10 AM (IST)

भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र में देर रात दालान में सो रहे युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर ...और पढ़ें

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

HighLights

  1. गोलियों की गूंज से दहला भोजपुर का उदयभानपुर गांव
  2. सो रहे युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना के उदयभानपुर गांव में रविवार की देर रात दालान में सोए एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मृतक 32 वर्षीय विजय शंकर सिंह उदयभानपुर गांव निवासी स्व रामानुज सिंह के पुत्र थे। वो प्राइवेट शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे।

मृतक के शरीर पर करीब बारह से अधिक जगह गोलियों के जख्म का निशान पाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात एसपी राज एवं सदर एसडीओ टू रंजीत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच हर एंगल पर जांच की।

घटनास्थल से एक देसी पिस्टल और करीब 16 से अधिक खोखा बरामद किया है। तीन साल पूर्व भी युवक को पांच गोली मारी गई थी ‌। हालांकि,उस समय वह बच गया था। पुलिस स्वजनों से पूछताछ कर हत्या की वजह जानने के प्रयास में जुटी हुई है।

वहीं पूर्व की घटनाओं को भी केंद्र में रखकर तफ्तीश चल रही है। वहीं, एसपी के अनुसार आरोपितों की पहचान कर ली गई है‌। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मृतक विजय शंकर सिंह फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार उदयभानपुर गांव निवासी विजय शंकर सिंह के घर पर रविवार की रात पूर्व से परिचित करीबी फोन कर आए थे और आलू पराठा बनवाए थे ‌। इसके बाद विजय सिंह अपने रिश्ते के चाचा सत्येन्द्र सिंह के दालान में खाने -पीने के लिए लेकर गए थे। इस दौरान तीन अलग-अलग गाड़ियों से कुछ और लोग भी वहां जुट थे।

दालान में बातचीत के दौरान उपजे विवाद में ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। आवाज सुनकर जब परिवार के सदस्य बाहर निकले तो उनपर भी फायरिंग की गई। इसके बाद हथियार बंद आरोपित फरार हो गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई‌। रात करीब पौने ग्यारह बजे सूचना मिलते ही कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष पवन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी वहां पहुंच गए।

पहले भी हो चुका हमला

मृत युवक के बड़े भाई अशोक सिंह ने बताया कि वो 27 दिसंबर 2021 को कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के इटहाना मोड़ के समीप चाय के दुकान पर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर विजय सिंह को पांच गोली मारी थी । इसके बाद उन्हें आरा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाई के बयान पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी । इस केस में समझौता करने को लेकर कई महीनों से नामजद आरोपियों को द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। इस मामले को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भी गाली–गलौज हुआ था।

स्वजनों ने बताया कि गांव में एक नाच प्रोग्राम में वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद में धोखे से सिगरेट पीने के बहाने उसे बाजार पर चाय के दुकान पर गोली मारी गई थी। उसके बाद विजय पर 2022 में भी जान मारने की नियत से हमला किया गया था।

मृतक के बड़े भाई अशोक सिंह के अनुसार बलवंत सिंह,शंकर,गणेश सिंह व रोहित घर के पास आए थे। इस दौरान चंदन सिंह पहले से कमरे में बैठा था। जैसे ही गोली की आवाज सुनी उसके बाद वे भगाकर मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपित तेजी से भाग रहे थे ।उन पर भी तीन बार फायरिंग की गई और आरोपित हथियार लहराते मौके से फरार हो गए ।

लोगों ने किया प्रदर्शन

उदयभानपुर गांव में प्राइवेट शिक्षक की हत्या को लेकर आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे आए हैं। आक्रोशित लोगों ने सरैया बाजार पर सड़क जाम कर आरा-सिन्हा और बलुआ रोड को जाम कर दिया। इस दौरान टायर जलाकर आगजनी भी की गई। सड़क पर उतरे लोग गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अफसर वहां पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने में लगे हैं।

भोजपुर के सरैया बाजार पर हत्या को लेकर सड़क जाम करते आक्रोशित लोग

सड़क जाम के दौरान आगजनी करते आक्रोशित लोग

प्रारंभिक जानकारी के आधार पर खबर बनाई गई है। खबर पर अपडेट जारी है...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।