Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर एनकाउंटर केस में नया मोड़; भरत तिवारी की मां-भाई ने SP पर धमकी देने का लगाया आरोप

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 12:16 PM (IST)

    भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आया है, जहां उनके परिवार ने एसपी पर धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    भरत के स्वजन से म‍िलने पहुंचे एसपी। फाइल

    भरत के स्वजन से म‍िलने पहुंचे एसपी। फाइल

    HighLights

    1. भरत तिवारी के परिवार ने भोजपुर एसपी पर धमकी का आरोप लगाया।

    2. एसपी ने परिवार के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।

    3. एनकाउंटर मामले की जांच न्यायिक आयोग द्वारा की जा रही है।

    डिजिटल डेस्क, आरा। भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एनकाउंटर को लेकर उठे सवाल अब राजनीतिक रंग लेते दिखाई दे रहे हैं।

    नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न दलों के पदाधिकारी लगातार मृतक के गांव बिलौटी पहुंच रहे हैं। इस बीच भरत तिवारी के परिवार ने भोजपुर के एसपी पर गंभीर आरोप लगाकर मामले को नया मोड़ दे दिया है।

    शनिवार को बिलौटी आएंगे कई नेता

    शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के बिलौटी गांव पहुंचने का कार्यक्रम है।

    भरत तिवारी के छोटे भाई चंदन तिवारी ने आरोप लगाया कि परिवार को जांच पर भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि जब एसपी खुद परिवार को धमकी दे रहे हैं, तब निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

    चंदन तिवारी का आरोप है कि एसपी ने कहा कि  यह सब बंद करो, नहीं तो भाई जैसा अंजाम होगा। मृतक की मां आशा देवी ने भी पुलिस अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना के करीब आठ दिन बाद एसपी उनके घर आए थे। उनके अनुसार, एसपी ने कहा कि मामले को यहीं खत्म कर दीजिए, मीडिया में बयानबाजी मत करिए  नहीं तो दूसरे बेटे का भी भरत जैसा अंजाम हो सकता है। 

    उन्‍होंने कहा कि, वही ऑर्डर दिए थे भरत को मारने के लिए। उन्‍होंने कहा कि जांच पर कोई भरोसा नहीं है। मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। 

    एसपी ने आरोपों को बताया निराधार

    वहीं, भोजपुर के एसपी राज ने परिवार के सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच न्यायिक आयोग कर रहा है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग दे रही है।

    इससे पहले सोशल मीडिया पर भोजपुर एसपी का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

    वीडियो में एसपी परिवार से कहते सुनाई दे रहे हैं कि हम आपकी बात सुनने आए हैं, अपनी कोई बात सुनाने नहीं। एक वीड‍ियो में जांच आयोग के अध्‍यक्ष के सामने भी एसपी की श‍िकायत की गई। 

    भरत तिवारी एनकाउंटर अब सिर्फ कानून-व्यवस्था का मामला नहीं रह गया है। विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन लगातार इस प्रकरण में सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर: पिता-भाई पर दर्ज FIR को लेकर परिवार की चिंता बरकरार; मांगा प्रमाण

    खबरें और भी