Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather: झुलस रहा आरा; आधी रात तक 34 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा पारा, इस तारीख से आ सकता है मानसून

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 07:12 AM (GMT+05:30)

    भोजपुर जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप और लू के कारण मनुष्य और पशु-पक्षी सभी परेशा ...और पढ़ें

    चरम तापमान से झुलस रहा आरा। (जागरण)
    चरम तापमान से झुलस रहा आरा। (जागरण)

    HighLights

    1. भोजपुर में भीषण गर्मी, तापमान 39 डिग्री सेल्सियस|
    2. लू और चिलचिलाती धूप से जनजीवन अस्त-व्यस्त|
    3. रविवार से मानसून की शुरुआत की संभावना|

    जागरण संवाददाता, आरा। सप्ताह भर से जिले में जारी भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को अधिकतम तापमान का पारा लगातार तीसरे दिन भी 39 डिग्री सेल्सयस के स्तर टिका रहा।

    चिलचिलाती धूप, लू की लहर और इस चरम तापमान से मनुष्य तो मनुष्य पशु पक्षी तक हलकान होते नजर आ रहे हैं। ये बेजुबान प्राणी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर मारे-मारे फिर रहे हैं।

    शहरी क्षेत्र में तो पशु-पक्षियों के लिए नदी और तालाब तक मयस्सर नहीं हैं, जहां ये अपनी प्यास बुझा सकें। गुरुवार को 31 डिग्री सेल्सियस से दिन की हुई शुरूआत के साथ तापमान दोपहर में 39 डिग्री सेल्सयस के अधिकतम स्तर पर पहुंच चुका था, जो बीती रात 12 बजे तक 34 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा।

    इधर दिन में आसमान से आग बरस रही थी और जमीन पर पारा गर्म हाेने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन दिख रहे थे। वहीं, बार बार बिजली गुल होने से घर से लेकर दफ्तर में चल रहे कूलर और पंखे उमस भरी गर्मी में बेमानी साबित हो रहे थे।

    जरूरी काम से घर से निकले लोग तपती दोपहरी में सड़क किनारे पेड़ों की छांव तले आश्रय लिए हुए थे। महज 11 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवा भी घर से बाहर निकले लोगों के लिए नागवारा लग रही थी। लोग चरम तापमान के कारण पसीने से लथपथ होते रहे।

    मौसम विज्ञानियों की माने तो अगले तीन दिनों तक पारा 37-38 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान पर बरकरार रहेगा। रविवार से हल्की वर्षा के साथ मानसून के शुरूआत होने की संभावना है, जो पूरे सप्ताह बरकरार रहेगी।

    खबरें और भी