विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhojpur News: सिविल कोर्ट अधिवक्ता के छोटे भाई की हत्या, रात के समय बाजार में दागी गोली; विशेष टीम गठित

By Deepak SinghEdited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 13 Oct 2023 10:40 AM (IST)

Bhojpur News बिहार के भोजपुर मे सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

Bhojpur News: सिविल कोर्ट अधिवक्ता के छोटे भाई की हत्या, रात के समय बाजार में दागी गोली; विशेष टीम गठित
Bhojpur News: सिविल कोर्ट अधिवक्ता के छोटे भाई की हत्या, रात के समय बाजार में दागी गोली; विशेष टीम गठित

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बारा-खरौनी बाजार में गुरुवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता का छोटा भाई है।

मृतक 45 वर्षीय सुमन लाल उर्फ शमशेर बारा-खरौनी स्व. भुनेश्वर लाल का पुत्र था। गोली दाएं साइड गर्दन के भाग में लगी थी। मृतक के बड़े भाई सत्यव्रत सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। पुलिस को घटनास्थल से खोखा भी मिला है।

इधर, एसपी प्रमोद कुमार देर रात सदर अस्पताल पहुंच स्वजनों से मिले और घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे भूमि विवाद का मामला सामने आ रहा है।

मृतक के स्वजन कुछ लोगों पर भूमि विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस छापेमारी कर रही है। अभी तक दो आरोपित पकड़े जा चुके हैं।

घर से मार्केट की ओर गए थे, तभी हुई वारदात

शुरुआती जांच में यह बात आ रही है कि सुमन लाल का गांव के कुछ व्यक्तियों से पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। गुरुवार की रात जब वे खरौनी बाजार पर थे, तभी हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही बिहिया थानाध्यक्ष उदयभानू सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की।

बिहिया थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ व्यक्तियों से पूर्व से जमीन का विवाद चला आ रहा है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक के परिवार में पत्नी ज्योति देवी, एक पुत्र एवं एक पुत्री है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी ज्योति देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के अधिवक्ता भाई सत्यव्रत ने बताया कि भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें -

पहले फोड़ीं दोनों आंखें, मन नहीं भरा तो... स्कूल गया स्वर्ण व्यवसायी का बेटा अब कभी नहीं लौट सकेगा घर; 4 गिरफ्तार

इंसानियत अभी भी जिंदा है... नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे में स्थानीय लोग बने देवदूत; बताया रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।