विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ara News: भारत प्लस इंडस्ट्रीज ने तुर्किए की कंपनी से सौदा किया रद, CMD बोले- दिल को सुकून मिला

Published: Wed, 28 May 2025 09:37 PM (IST)

भारत प्लस इंडस्ट्रीज के सीएमडी अजय सिंह ने बिहार में बन रही आटा मिल के लिए तुर्की की कंपनी से ...और पढ़ें

भारत प्लस इंडस्ट्रीज ने तुर्की की कंपनी से सौदा किया रद
भारत प्लस इंडस्ट्रीज ने तुर्की की कंपनी से सौदा किया रद

संवाद सूत्र, बड़हरा (आरा)। भारत प्लस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय सिंह ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए देशहित को प्राथमिकता दी।

दिल्ली के द्वारका स्थित अपने कार्यालय में बंसल ग्रुप के चेयरमैन सुनील बंसल के साथ हुई विशेष बैठक में उद्योगपति अजय सिंह ने यह घोषणा की कि बिहार में बन रही उनकी नई फ्लावर मिल परियोजना के लिए तुर्किए की मशीन निर्माता कंपनी आईएमएएएस (तुर्किए) से की गई ऑर्डर डील को रद कर दिया गया है।

इसके स्थान पर उन्होंने विश्व की अग्रणी मिल निर्माता कंपनी, इटली की जीबीएस से समझौता कर लिया है। अजय सिंह ने बताया कि इस फैसले से लागत में करीब तीन करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।

हालांकि, उन्होंने कहा कि दिल को सुकून मिला, क्योंकि ये अपने देश के लिए है। हम उन देशों से व्यापार नहीं करेंगे जो हमारे देश के विरोधियों खासकर पाकिस्तान का समर्थन करते हैं।

यह निर्णय भारत प्लस इंडस्ट्रीज की देशभक्ति भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दर्शाता है। यह कदम न केवल एक उद्योगपति की दूरदर्शिता को दर्शाता है। बल्कि यह भी दिखाता है कि जब बात देश के स्वाभिमान की हो, तो व्यापारिक लाभ से अधिक राष्ट्रधर्म महत्वपूर्ण है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।