Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आरा के किसानों के लिए खुशखबरी, मोटे अनाज की खेती करने वालों के खाते में जल्द आएगी प्रोत्साहन राशि

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 01:48 PM (IST)

    शाहपुर प्रखंड के किसानों के लिए खुशखबरी है। पिछले खरीफ सीजन में मोटे अनाज (ज्वार सावां मडुआ) की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि जल्द ही उनके ...और पढ़ें

    मोटे अनाज की खेती करने वालो को जल्द मिलेगी प्रोत्साहन राशि। (जागरण)
    मोटे अनाज की खेती करने वालो को जल्द मिलेगी प्रोत्साहन राशि। (जागरण)

    HighLights

    1. मोटे अनाज किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि |
    2. एक सप्ताह में खाते में भेजी जाएगी राशि |
    3. बाढ़ के कारण हुई प्रोत्साहन राशि में देरी |

    संवाद सूत्र, शाहपुर(आरा)। प्रखंड में पिछले वर्ष खरीफ सीजन के दौरान मोटे अनाज की खेती करने के पश्चात उसके प्रोत्साहन राशि के इधर-उधर भटक रहे किसानों के बैंक खाते में एक सप्ताह के भीतर राशि भेज दी जाएगी।

    इसकी जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न साहू ने दी। उन्होंने बताया कि बीएओ के द्वारा समय पर बिल बाउचर नहीं भेजे जाने कारण किसानों के बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि नही दी जा सकी थी।

    बताते चलें कि पिछले वर्ष खरीफ सीजन के दौरान मोटे अनाज की खेती करने वालो किसानों को सरकार द्वारा ज्वार, सावां व मडुआ का बीज उपलब्ध कराया गया था।

    साथ ही मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ दो हजार रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया गया था। उक्त योजना के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 417 किसानों ने सावां, 275 किसानों ने ज्वार व 532 किसानों ने मडुआ की खेती की थी।

    किसानों द्वारा मोटे अनाज के बीज की खरीदी गई राशि किसानों को उनके खाते में भेज दी गई थी। लेकिन प्रखंड में बाढ़ आने के कारण विभाग द्वारा प्रोत्साहन की घोषित राशि दो हजार रुपये अबतक नही दी गई थी।

    इधर जिला कृषि कार्यालय द्वारा मार्च महीने में राशि को सरेंडर कर दिया गया था। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि राशि के लिए डिमांड किया गया है। राशि उपलब्ध होते ही किसानों के बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि भेज दी जाएगी।