Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: दारोगा की तैयारी कर रहे छात्र की धारदार हथियार से हत्या, पिता ने बड़े बेटे के ससुराल वालों पर लगाया आरोप

    By Deepak SinghEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 02:18 PM (IST)

    Bhojpur News भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। शनिवार की सुबह शव पिय ...और पढ़ें

    भोजपुर में दारोगा की तैयारी कर रहे युवक की हत्या (जागरण)
    भोजपुर में दारोगा की तैयारी कर रहे युवक की हत्या (जागरण)

    HighLights

    1. युवक घर से रात में निकला था सुबह मिला शव
    2. बड़े बेटे के ससुराल वालों पर लगाया जा रहा आरोप

    जागरण संवाददाता,आरा। Bhojpur Crime News: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात धारदार हथियार से दारोगा की तैयारी कर रहे एक छात्र की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। शनिवार की सुबह शव पियनिया- गोढ़ना रोड मुख्य मार्ग पर खजुआता गांव स्थित सड़क किनारे से बरामद किया गया। मृतक 21 वर्षीय भानु प्रताप सिंह मूल रूप से तरारी के कपूरडीहरा गांव निवासी देवकी सिंह का पुत्र था। वह स्नातक के छात्र था।

    फिलहाल पुलिस विभाग दरोगा की तैयारी करता था। वर्तमान में परिवार करीब 25 वर्षों से आरा नवादा थाना क्षेत्र केजी रोड स्थित डाक्टर रुंगटा वाली गली में अपने मकान में रहता है। मृतक के चेहरे एवं ललाट पर करीब दस जगह धारदार हथियार के जख्म के निशान भी पाए हैं।

    दूसरी ओर एसपी प्रमोद कुमार ने इस मामले को संदिग्ध बताया है। अभी जांच चल रही है। दूसरी ओर मृतक के पिता द्वारा अपने बड़े पुत्र के ही ससुराल वालों पर अपने छोटे बेटे की धारदर हथियार से मार उसकी हत्या कर शव को फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है।

    घर से रात में निकला था सुबह मिला शव

    इधर ,मृतक के पिता देवकी सिंह ने बताया कि उनके बड़े पुत्र की पत्नी एवं उसके मायके वालों से घरेलू कलह के कारण विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे छोटे पुत्र ने पिता को फोन कर बातचीत की थी। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह घर से यह कह कर निकाला था कि वह सब्जी लाने जा रहा है।

    खबरें और भी

    लेकिन, वह रात में घर वापस नहीं लौटा। जिसके बाद स्वजन द्वारा सभी रिश्तेदारों एवं उसके दोस्तों से फोन कर उसकी जानकारी ली। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच शनिवार की सुबह उनके पहचान वाले व्यक्ति द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि एक अज्ञात युवक का शव खजूआता गांव स्थित सड़क किनारे मिला है। सूचना पर स्वजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान की।

    बड़े बेटे के ससुराल वालों पर लगाया जा रहा आरोप

    दूसरी ओर मृतक के पिता देवकी सिंह ने घरेलू कलह के कारण अपने बड़े पुत्र पिंटू कुमार की पत्नी एवं एवं उसके मायके वालों से विवाद चलने एवं अपनी बहू के भाई विनोद एवं पिता नारायण पर अपने छोटे बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर उसके शव को फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था।

    मृतक के परिवार में मां लालती देवी व दो भाई पिंटू कुमार एवं ओम प्रकाश कुमार है। मृतक की बहन की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक की मां लालती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

    यह भी पढ़ें

    BPSC TRE 2.0: शिक्षक की एक सीट पर पांच दावेदार, ये दो प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर रद्द होगा रजिस्ट्रेशन

    Bihar Teacher Recruitment: खुशखबरी! बिहार में अलग से 12000 से अधिक शिक्षकों की होगी नियुक्ति, बस मंत्रिमंडल से मंजूरी का इंतजार