विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ara News: अचानक थाने क्यों पहुंचे भोजपुर के एसपी राज? मच गया हड़कंप; फिर करने लगे ये काम

Published: Fri, 20 Dec 2024 04:48 PM (IST)

गुरुवार-शुक्रवार की देर रात भोजपुर के एसपी राज ने औचक निरीक्षण के दौरान कोईलवर थाना पहुंचे। थाना में हड़कंप मच ...और पढ़ें

भोजपुर के एसपी राज ने किया औचक निरीक्षण (जागरण)
भोजपुर के एसपी राज ने किया औचक निरीक्षण (जागरण)

 संवाद सूत्र,   कोईलवर(आरा)। Ara News:  गुरुवार-शुक्रवार की देर रात एसपी राज औचक निरीक्षण में कोईलवर थाना पहुंचे। जिनके पहुंचने पर थाना में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने संतरी डियूटी, रोस्टर, समेत सिरिस्ता का निरीक्षण किया। रात्रि ओडी में तैनात एसआई जितेंद्र कुमार तिवारी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की सतर्कता और कार्यकुशलता का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में आरा-कोईलवर रोड के कुल्हड़िया क्षेत्र में स्थित डायल 112 की गश्ती गाड़ी का भी औचक निरीक्षण किया गया। पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रभावी ढंग से करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

भोजपुर में अवैध हथियारों के प्रदर्शन पर पुलिसिया एक्शन 

भोजपुर जिले में विगत तीन महीन में करीब 2801 बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है। करीब 54 अवैध हथियार एवं 298 कारतूस बरामद किया गया है। इसमें सितंबर माह में 18 अवैध हथियार एवं 53 कारतूस , अक्टूबर माह में करीब 25 अवैध हथियार एवं 230 एवं नवंबर महीने में करीब 11 अवैध हथियार और 15 कारतूस बरामद किया गया है।

इसकी जानकारी भोजपुर एसपी राज ने दी।उन्होंने बताया कि नवंबर में एक महीने के अंदर 738 गिरफ्तारी हुई हैं।

इसमें हत्या में 15, हत्या के प्रयास में 46, दहेज हत्या में छह, लूट में छह, डकैती में एक , दुष्कर्म मामले दो, एससी  एसटी एक्ट में 21, रोड जाम में दो, एनडीपीएस एक्ट में एक,चोरी में सात आर्म्स एक्ट में 27 तथा शराब सप्लाई में 72 पुलिस के हत्थे चढ़े है।

शराब पीने वाले भी हत्थे चढ़े

वहीं शराब पीने में 292 पुलिस के हत्थे चढ़े है। शराब के पूर्व केस में 20 यानी उत्पाद एक्ट में कुल 384 पुलिस के हत्थे चढ़े है। करीब 3115 लीटर देसी शराब एवं 1164 लीटर अंग्रेजी शराब मिला है।अभियान के दौरान 178 वारंटी पकड़े गए हैं। करीब 227 इश्तेहार और करीब 129 कुर्की का निष्पादन किया गया है।

करीब 1409 वारंटों का निष्पादन किया गया है। गिरफ्तारी के भय से एक आरोपित ने सरेंडर किया है। वाहन चेकिंग के दौरान करीब 55 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। इससे पूर्व सितंबर में 958 एवं अक्टूबर में 1105 गिरफ्तारी हुई थी।

इसमें हत्या में 31, हत्या के प्रयास में 126,दहेज हत्या में पांच, लूट कांड में सात, डकैती कांड में नौ, दुष्कर्म कांड में सात, पॉक्सो मामले में चार, एससी-एसटी एक्ट में 25, रोड जाम व पुलिस पर हमले मेें 23, एनडीपीएस एक्ट में 19, चोरी में 126 एवं आर्म्स एक्ट में 48 आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े थे।

इसके अलावा शराब बिक्री करने में 258, शराब पीने में 636 आरोपित पकड़े गए थे। करीब 458 वारंटी धराए थे। इसके अलावा विविध कांड में 327 पुलिस के हत्थे चढ़े थे। अभियान के दाैरान 581 देसी शराब एवं 3665. 155 अंग्रेजी शराब की बरामदगी हुई थी।

तीन महीने में 351 कुर्की का हुआ निष्पादन

सितंबर माह में 28 एवं अक्टूबर में करीब 194 व नवंबर में 129 व वांछितों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई हुई है। यानी तीन महीने में 351 कुर्की का निष्पादन हुआ है। इससे पूर्व सितंबर व अक्टूबर माह में करीब 1327 वारंटों का निष्पादन हुआ था। पुलिस दबिश के बाद अलग-अलग कांडों में 331 आरोपितों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। प्रेम-प्रसंग में अपहृत 216 लड़कियों को बरामद किया गया था। सितंबर मेें 38 लाख एवं अक्टूबर माह में 38 लाख 75 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया था।

ये भी पढ़ें

Madhepura News: कोसी और सीमांचल वालों की बल्ले-बल्ले, नई रेल लाइन परियोजना को लेकर आई खुशखबरी

Bhagalpur News: भागलपुर में इस जगह पर 21 दिसंबर को चलेगा बुलडोजर, कई लोगों के उजड़ेंगे घर; नोटिस जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।