Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Video: 'लुलिया मांगे ले...', पावर स्टार Pawan Singh के गाने के धुन पर जमकर झूमे इंटर परीक्षार्थी

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 04:12 PM (IST)

    भोजपुर जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों का जश्न देखने को मिला। उदवंतनगर थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र ...और पढ़ें

    HighLights

    1. इंटर परीक्षा के बाद छात्रों का अनोखा जश्न।

    2. पवन सिंह के गाने 'लुलिया मांगे' पर डीजे डांस।

    3. वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं।

    जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने के बाद भोजपुर जिले में परीक्षार्थियों की खुशी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। उदवंतनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के चर्चित गीत ‘लुलिया मांगे’ की डीजे धुन पर नाचते-झूमते नजर आ रहे हैं। हालांकि, दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    परीक्षा केंद्र से निकलते ही डीजे पर उमड़ा उत्साह

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी डीजे के आसपास जमा हो जाते हैं। छात्र उत्साह और उमंग के साथ नृत्य करते नजर आते हैं।

    कुछ परीक्षार्थी समूह बनाकर तालियों के साथ थिरकते दिख रहे हैं, जबकि कई छात्र मोबाइल फोन से इस पल को रिकॉर्ड करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    तनाव से मुक्ति, खुशी का खुला इजहार

    परीक्षा की थकान और लंबे समय से चले आ रहे तनाव से मुक्त होकर छात्र अपनी खुशी का खुलकर इजहार करते नजर आए। गीत-संगीत और नृत्य के जरिए परीक्षार्थी इंटर परीक्षा के समाप्त होने का जश्न मनाते दिखे। इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा बना रहा।

    स्थानीय लोगों ने जताई अव्यवस्था की आशंका

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इंटर परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों का उत्साहित होना स्वाभाविक है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर डीजे बजाकर नाचना और सड़क पर भीड़ जुटना कई बार असुविधा और अव्यवस्था का कारण बन सकता है। इससे यातायात और आम लोगों को परेशानी होने की आशंका भी बनी रहती है।

    खबरें और भी

    सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

    वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे छात्रों की मासूम खुशी और मेहनत के बाद का जश्न बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स अनुशासन, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

    प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

    फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर जिला प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वीडियो किस दिन और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी है।