Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आरा में खौफनाक वारदात: बेटी के सामने मां पर हमला; मनचले ने घर में घुसकर की गर्दन काटने की कोशिश

    Updated: Sun, 03 May 2026 09:44 AM (IST)

    भोजपुर के बिहिया में एक महिला पर घर में घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी मनचले को गिरफ्त ...और पढ़ें

    घायल मह‍िला का चल रहा इलाज। जागरण

    घायल मह‍िला का चल रहा इलाज। जागरण

    HighLights

    1. महिला पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला।

    2. गर्दन पर कई वार, महिला की हालत गंभीर।

    3. आरोपी मनचला ऋषि राज यादव गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक मनचले बदमाश ने घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

    हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बिहिया नगर के कटेया रोड स्थित वार्ड 14 की है।

    जख्मी महिला की पहचान आशीष कुमार वर्मा की 25 वर्षीय पत्नी अनु कुमारी के रूप में हुई है। बदमाश ने महिला के बाल पकड़कर उसकी गर्दन के आगे और पीछे कई वार किए, जिससे वह खून से लथपथ हो गई।

    गर्दन पर आगे-पीछे क‍िए कई वार 

    बताया जाता है कि घटना के समय महिला अपनी बेटी आरोही के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और चोरी करने लगा।

    आहट सुनकर महिला की नींद खुल गई और उसने विरोध किया, जिस पर बदमाश ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान बच्ची किसी तरह कमरे से बाहर निकलकर शोर मचाने लगी।

    शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिनगी गांव निवासी ऋषि राज यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में प्रयुक्त धारदार फसुली बरामद की है।

    थानाध्यक्ष सुरेश्वर दास ने बताया कि घायल महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले से ही महिला का पीछा करता था।

    गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ. विकास की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

    डॉक्टर के अनुसार महिला की गर्दन पर गहरे जख्म हैं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई है और फिलहाल उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

    परिवार पहले से ही संकट में

    घटना के वक्त घर के पुरुष सदस्य मौजूद नहीं थे। जानकारी के अनुसार, महिला के ससुर मुन्ना सेठ गुरुवार रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

    उनके दोनों पैर टूट गए थे। बेहतर इलाज के लिए शनिवार शाम परिवार के लोग उन्हें बनारस लेकर गए थे। इसी दौरान घर में यह वारदात हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।