Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में मजाक बना जानलेवा; पेट्रोल छिड़ककर युवक को लगा दी आग, आग की लपटों में घिरा 18 वर्षीय युवक

    Updated: Wed, 20 May 2026 10:40 AM (IST)

    भोजपुर के सहार बस स्टैंड पर मजाक-मजाक में दो युवकों ने 18 वर्षीय अमृत कुमार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को प्रा ...और पढ़ें

    युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। प्रतीकात्‍मक फोटो

    युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. मजाक में दो युवकों ने युवक पर पेट्रोल डाला।

    2. 18 वर्षीय अमृत कुमार गंभीर रूप से झुलस गया।

    3. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी।

    संवाद सूत्र, सहार (आरा)। भोजपुर जिले के सहार बस स्टैंड पर मंगलवार की शाम एक खौफनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया।

    मजाक-मजाक में दो युवकों ने एक 18 वर्षीय युवक के कपड़ों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    होटल में मजदूरी करने वाले युवक पर डाला पेट्रोल

    घायल युवक की पहचान कौरनडिहरी गांव निवासी हैप्पी राम के 18 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार के रूप में हुई है। वह सहार बस स्टैंड स्थित एक होटल में मजदूरी करता था।

    बताया जाता है कि मंगलवार की संध्या अमृत एक मोटरसाइकिल दुकान के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे से पहुंचे दो युवकों ने कथित तौर पर मजाक में उसके कपड़ों पर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद दूसरे युवक ने आग लगा दी।

    देखते ही देखते अमृत आग की लपटों से घिर गया। आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था।

    गंभीर हालत को देखते हुए क‍िया गया रेफर

    घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

    वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

    इधर, सूचना मिलने पर सहार थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपित युवकों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।