Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: अनियंत्रित वाहन ने दो सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत; बहन की ससुराल से आ रहे थे वापस

    By Deepak SinghEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 11:20 AM (IST)

    Bihar Accident भोजपुर में एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। शव का ...और पढ़ें

    Bihar: अनियंत्रित वाहन ने दो सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत; बहन की ससुराल से आ रहे थे वापस
    Bihar: अनियंत्रित वाहन ने दो सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत; बहन की ससुराल से आ रहे थे वापस

    HighLights

    1. दो सगे भाइयों को अनियंत्रित वाहन ने रौंदा
    2. बहन की ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

    जागरण संवाददाता, आरा: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के करनौल गांव में पुल के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया।

    हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक 20 वर्षीय संजीत कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी पारस यादव का पुत्र था।

    हादसे में मृतक के बड़े भाई राजेश कुमार को भी चोटें आई हैं। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। इसे लेकर अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी कराई गई है।

    बहन की ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

    इधर, जख्मी राजेश कुमार ने बताया कि वे दोनों शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर चरपोखरी थाना क्षेत्र के बडीहा गांव अपने बहन ललाती देवी के ससुराल गए थे।

    शुक्रवार की रात जब दोनों भाई बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे, उसी दौरान करनौल गांव पुल के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

    हादसे में बाइक पर पीछे बैठा छोटा भाई संजीत कुमार सड़क किनारे आहार में पानी में गिर गया। संजीत कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

    भाई-बहन में सबसे छोटा था संजीत

    मृतक संजीत अपने सात भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। मृतक के परिवार में मां सुनरपातो देवी व छह भाई जितेंद्र, हरेंद्र, वीरेंद्र, राजेश, सरोज धरमु एवं एक बहन लालती देवी है। मृतक की मां सुनरपातो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।