Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जनगणना 2027: स्व-गणना न करने वाले कर्मियों का वेतन रुकेगा, भोजपुर में BDO की सख्त चेतावनी

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 04:25 PM (IST)

    उदवंतनगर में जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। दूसरे दिन एचएलओ ऐप पर हैंड-ऑन प्रैक्टिस और नजरी नक्शा बनाना ...और पढ़ें

    बीडीओ ने दी चेतावनी। (जागरण)

    बीडीओ ने दी चेतावनी। (जागरण)

    HighLights

    1. प्रगणकों को एचएलओ ऐप पर हैंड-ऑन प्रैक्टिस कराया गया।

    2. स्व-गणना न करने पर सरकारी कर्मियों का वेतन रुकेगा।

    3. जनगणना 2027 प्रशिक्षण का दूसरा चरण जारी है।

    जागरण संवाददाता, उदवंंतनगर। जनगणना 2027 के सफल कार्यान्वयन को लेकर प्रगणक व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनरों ने एचएलओ एप पर हैण्ड ऑन प्रैक्टिस कराया तथा नजरी नक्शा बनाने के तरीके सिखाए।

    प्राप्त आधिकारिक लिंक के माध्यम से मौजूद प्रगणक और पर्यवेक्षकों को मोबाइल के माध्यम से स्व गणना करना सिखाया गया।

    चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने कहा कि जो भी सरकारी कर्मी आज रात तक लिंक के माध्यम से स्व गणना नहीं करेंगे उनके वेतन पर जनगणना कार्य समाप्त होने तक रोक रहेगी। वैसे में अनदेखी भारी पड़ सकता है।

    मास्टर ट्रेनर प्रमोद कुमार व अमरनाथ ने बताया कि प्रगणक व पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन अत्यंत महत्वपूर्ण था।

    कराई गई प्रैक्टिस

    आज के दिन प्रगणकों द्वारा उत्तर भरने तथा एचएलओ सुपरवाइजर एप पर हैण्ड ऑन प्रैक्टिस कराया गया तथा मकान सूचीकरण (भवन नं) व जनगणना मकान का नंबर आदि जानकारियों को भरने का प्रैक्टिस कराया गया।

    प्रशिक्षण में नजरी नक्शा बनाने के तरीके बताए गए। राजेश ने बताया कि द्वितीय फेज के प्रशिक्षण का समापन मंगलवार 21 अप्रैल को होगा।

    वहीं, अंतिम बैच का प्रशिक्षण 22 -24 अप्रैल तक चलेगा। मास्टर ट्रेनरों में निशिकांत कुमार, शशिकांत सिन्हा, उदय शेखर आजाद, मनोज कुमार तथा अमरनाथ मुख्य थे।

    यह भी पढ़ें- बिहार जनगणना 2027: रसोई से लेकर बाथरूम तक होगी नजर, गाड़ियों का भी देना होगा हिसाब