Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime News: कारीसाथ हत्याकांड में आठ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी, पुलिस की छापेमारी तेज; जल्दी होगी गिरफ्तारी

    By Deepak SinghEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 05:56 PM (IST)

    आरा के कारीसाथ हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने आठ नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्राथमिकी के आधार पर आरोपितों को ग ...और पढ़ें

    कारीसाथ हत्याकांड में आठ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी, पुलिस की छापेमारी तेज; जल्दी होगी गिरफ्तारी
    कारीसाथ हत्याकांड में आठ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी, पुलिस की छापेमारी तेज; जल्दी होगी गिरफ्तारी

    जागरण संवाददाता, आरा। उदवंतनगर के गजराजगंज ओपी अंतर्गत कारीसाथ गांव में यज्ञ देखने गए युवक रोहित सिंह की सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में प्राथमिकी करा दी गई है। मृतक के बड़े भाई उदय कुमार सिंह के बयान पर हुई प्राथमिकी में कारीसाथ गांव निवासी शुभम सिंह, आशीष सिंह, जय प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, पत्नी रीमा देवी, आयुष सिंह,स्व. राम प्रकाश सिंह की पत्नी एवं जय प्रकाश सिंह की पत्नी समेत आठ को नामजद आरोपित किया गया है।

    आरोपितों में पिता व पुत्र एवं पत्नी भी शामिल हैं। आरोपित आयुष सिंह मारे गए रिटायर्ड फौजी राम प्रकाश सिंह के पुत्र हैं। पुलिस प्राथमिकी के आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है। इसके लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। प्रतिशोध में हत्या की बात सामने आ रही है।

    प्राथमिकी के अनुसार, मंगलवार को रोहित सिंह एवं उसकी मां उर्मिला देवी दोनों जैसे ही यज्ञ देखकर लौट रहे थे कि यज्ञ स्थल मठिया के मुख्य गेट से 50 मीटर पूरब पीसीसी सड़क के पास सभी आरोपितों रोहित सिंह एवं उसकी मां उर्मिला देवी को घेर लिया। आरोप है कि वादी की मां को रीमा देवी एवं अशोक सिंह खींचने लगे।

    स्व. राम प्रकाश सिंह की पत्नी, जय प्रकाश सिंह एवं उसकी पत्नी यानी तीनों ललकारते हुए गोली मारने के लिए बोले। इसके बाद आरोपित शुभम सिंह उर्फ मोजिन, आशीष सिंह उर्फ छुटुर एवं आयुष सिंह तीनों ने अपने हाथ में लिए पिस्टल से गोली चलाने लगे।

    खबरें और भी

    दो पर गोली मारने का आरोप

    प्राथमिकी में आरोप है कि शुभम सिंह एवं आयुष सिंह ने नजदीक से सटाकर रोहित सिंह सिर के भाग में गोली मार दी। इसके बाद घायल को इलाज के लिए बाबू बाजार, आरा स्थित अस्पताल से पुन: पटना ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

    आपको बताते चलें कि 23 मार्च 2022 को गजराजगंज ओपी के कारीसाथ गांव में बच्चों के बीच झगड़े को लेकर उपजे विवाद में एक रिटायर्ड फौजी राम प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर नामजद प्राथमिकी कराई गई थी। जिसमें पुलिस ने रोहित सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था । इधर, दिसंबर 2022 में वह जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

    ये भी पढ़ें- Bihar: चौथी क्लास की 'मास्टरमाइंड' बच्ची; होमवर्क पूरा नहीं हुआ तो रच डाली किडनैपिंग की साजिश, इधर-उधर भटकती रही पुलिस

    ये भी पढ़ें- नकली आधार और PAN कार्ड का खेल! बिहार से पाकिस्तान तक सप्लाई, Cyber Fraud और Hawala का बिछा है जाल