Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला; नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव अब मई के अंत में

    Updated: Wed, 20 May 2026 11:39 AM (IST)

    बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की नई तिथि जारी की है। अब यह चुनाव 2 ...और पढ़ें

    26 मई को शुरू होगी चुनाव की प्रक्र‍िया।

    26 मई को शुरू होगी चुनाव की प्रक्र‍िया।

    HighLights

    1. नगर निकाय चुनाव की नई तारीखें घोषित।

    2. चुनाव अब 26 से 31 मई 2026 तक।

    3. स्थगित निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय।

    संवाद सूत्र, शाहपुर(आरा)। Bihar Standing Committee Elections: बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन को लेकर नई तिथि जारी कर दी है।

    विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार द्वारा जारी पत्रांक 1908 दिनांक 19 मई 2026 के अनुसार अब यह निर्वाचन 26 मई 2026 से 31 मई 2026 तक कराया जाएगा।

    नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के निर्वाचन की नई तिथि जारी

    जारी पत्र में कहा गया है कि विभागीय अधिसूचना संख्या 1187 दिनांक 2 अप्रैल 2026 के आलोक में पूर्व में 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक निर्वाचन कराने का निर्देश दिया गया था।

    बाद में विभागीय पत्रांक 1297 दिनांक 15 अप्रैल 2026 के माध्यम से अपरिहार्य कारणों से निर्वाचन प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था।

    26 से 31 मई तक कराना है सशक्त स्थायी समिति का चुनाव

    हालांकि जिन नगर निकायों में 15 अप्रैल को निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, वहां विधिवत गठित सशक्त स्थायी समिति द्वारा कार्य किए जाने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है।

    अब राज्य सरकार ने स्थगित निर्वाचन कार्य को पूरा कराने का निर्णय लेते हुए सभी जिलाधिकारियों एवं नगर निकाय पदाधिकारियों को निर्धारित अवधि के भीतर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया है।

    विभाग ने कहा है कि पूर्व में निर्गत निर्देश यथावत प्रभावी रहेंगे। बहरहाल विभाग के नए आदेश के बाद अब नगर निकायों में रणनीत‍ि तेज हो गई है। इसके साथ ही राजनीत‍िक चहल-पहल भी बढ़ गई है।