Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: इसे लापरवाही कहें या नासमझी? ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र को बना दिया तबेला, जगह-जगह बांध दी गाय-भैंस

    By Kanchan KishoreEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 04:35 PM (IST)

    बिहार के अगिआंव में एक ऐसा स्वास्थ्य उपकेंद्र है जहां ग्रामीणों ने गाय-भैंस बांध रखी हैं। ग्रामीणों ने अच्छे-खासे स्वास्थ्य केंद्र को तबेले का रूप दे ...और पढ़ें

    ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र को बना दिया तबेला, जगह-जगह बांध दी गाय-भैंस
    ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र को बना दिया तबेला, जगह-जगह बांध दी गाय-भैंस

    संवाद सूत्र, अगिआंव। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार हो पैसा पानी की तरह बहा रही है। लेकिन धरातल पर मामला कुछ और ही है।

    प्रखंड क्षेत्र के किरकिरी पंचायत के चिल्हर स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन में ग्रामीणों द्वारा मवेशी बंधने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ मरीजों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    ग्रामीणों ने पीएचसी में गाय-भैंस बांधना नहीं छोड़ा

    वर्षों पहले स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण इस उद्देश्य से कराया गया था की इलाज करने के लिए यहां पंचायत के लोगों को सुविधा मिल पाएगी, खासकर उन रोगियों के लिए जो कई किलोमीटर की दूरी तय कर पीएचसी अगिआंव आते हैं।

    प्रतिदिन सीएचओ के सेंटर पर आने के बाद भी ग्रामीणों ने इस अस्पताल में गाय, भैंस बांधना नहीं छोड़ा।

    सीएचओ दुर्गेश कुमार ने क्या कहा?

    इस संबंध मे पूछने पर सीएचओ दुर्गेश कुमार ने बताया की मना करने के बावजूद भी लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकी बंधे हुए माशेवियों से इलाज कराने आए मरीज एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों मे भय बना रहता है। कभी-कभार तो मवेशी अंदर भी आ जाते हैं। देखने वाली बात होगी कि इस समस्या का कब तक हल निकल पाता है।

    ये भी पढ़ें- Khagaria News: लापरवाही से ई-रिक्शा चला रहा था किशोर चालक, तटबंधी से 40 फीट नीचे गिरा टोटो; बाल-बाल बची जान

    ये भी पढ़ें- Bihar Crime News: बिहार में SSB की बड़ी कार्रवाई, पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में हार्डकोर नक्सली कौशल को दबोचा