Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    7 गोलियां, शादी का कार्ड और कई सवाल; मौसी के घर न्‍योता देने जाते समय यह कैसा कनेक्‍शन?

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 10:23 PM (IST)

    तरारी में वाहन जांच के दौरान दो युवकों को शादी के कार्ड बांटने जाते समय 7 जिंदा कारतूसों के साथ पकड़ा गया। उनकी पहचान गोपाल कुमार और रोहित कुमार के रू ...और पढ़ें

    बैग में शादी कार्ड के साथ थे जिंदा कारतूस। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    बैग में शादी कार्ड के साथ थे जिंदा कारतूस। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. दो युवक 7 जिंदा कारतूसों के साथ पकड़े गए।

    2. वे तरारी में शादी के कार्ड बांट रहे थे।

    3. पुलिस ने फरार हमलावर इंद्रजीत को भी पकड़ा।

    संसू, तरारी (आरा) : अपने बड़े भाई की शादी का कार्ड बांटने मौसी के घर जा रहे दो युवक तरारी थाना पुलिस की वाहन जांच के दौरान पकड़े गए।

    तलाशी के दौरान उनके बैग से शादी के कार्ड के साथ 315 बोर के सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

    जानकारी के अनुसार तरारी थाना के दरोगा हर्ष कुमार पुलिस टीम के साथ महादेवपुर मोड़ के पास वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से जा रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कारतूस बरामद हुए।

    गिरफ्तार युवकों की उम्र करीब 20–21 वर्ष बताई जा रही है। उनकी पहचान बबन सिंह कुशवाहा के पुत्र गोपाल कुमार और सुनील सिंह कुशवाहा के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है।

    दोनों इमादपुर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा कारतूस रखने के संबंध में लाइसेंस या वैध कागजात की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस पर हमला करने वाला फरार आरोपित गिरफ्तार

    करीब दो वर्ष पूर्व तरारी थाना पुलिस पर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपित की पहचान इंद्रजीत पासवान सेदहा गांव निवासी के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे सेदहा गांव स्थित पंचायत भवन से गिरफ्तार किया।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

    मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा गया। बताया गया कि करीब दो साल पहले सेदहा गांव में पुलिस टीम पर हमला किया गया था।

    इस मामले में गांव के ही करीब 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इनमें से सभी आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके थे, जबकि इंद्रजीत पासवान फरार चल रहा था।

    उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस कांड के सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।