यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Land For Job Scam: लालू यादव की करीबी विधायक के आवास पर पहुंची सीबीआई, नोटिस थमाकर दिल्ली ऑफिस में पहुंचने को कहा
CBI Raid in Bihar लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं की भी मुश्किल बढ़ती जा रही है । शनिवार को सीबीआई की टीम ...और पढ़ें

HighLights
- लालू यादव की करीबी विधायक किरण देवी के घर पहुंची सीबीआई
- लालू के पूर्व विधायक अरूण यादव को नोटिस थमाने आई थी सीबीआई की टीम
जागरण संवाददाता, आरा। Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं की भी मुश्किल बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को सीबीआई की टीम भोजपुर जिले के अगिआंव स्थित संदेश की राजद विधायक किरण देवी के आवास पहुंची और उन्हें नोटिस देकर तलब किया है।
विधायक किरण देवी का अगिआंव स्थित आवास
विधायक के पति अरूण यादव भी संदेश के पूर्व विधायक रहे हैं। बालू सिंडिकेट से भी जुड़े रहे हैं । सूत्र बताते हैं कि सीबीआई की टीम ने किरण देवी ओर उनके पति अरूण यादव के नाम से नोटिस सौंपी है।
.jpg)
लालू की करीबी महिला विधायक किरण देवी
हालांकि,जब सीबीआई की टीम आवास पर पहुंची तो पूर्व विधायक अरूण यादव आवास पर मौजूद नहीं थे। नोटिस में सीबीआई ने पूछताछ के लिए दिल्ली आने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें
