यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव की सभा में बेकाबू हुई भीड़, टूटी कई कुर्सियां-जमीन पर गिरे नेता; बस 10 मिनट में...
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भोजपुर जिले के जगदीशपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां उनका भाषण सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, जगदीशपुर। Tejashwi Yadav Yatra जन विश्वास यात्रा के तहत भोजपुर जिले के जगदीशपुर में लोगों को संबोधित कर रहे तेजस्वी यादव के मंच के सामने कार्यकर्ताओं की भीड़ गुरुवार की देर शाम अचानक बेकाबू हो गई। सभा स्थल पर अफरातफरी मच गई।
इस दौरान सभा स्थल पर लगी कई कुर्सियां टूट गईं। वहां कुर्सी लेकर बैठे कई नेता भी धड़ाम से जमीन पर गिर पड़े। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 10 मिनट के अंदर ही अपनी बातों को रख बक्सर के लिए रवाना हो गए।
नीतीश चाचा के पास विजन नहीं, अब उनसे नहीं चलेगा बिहार- तेजस्वी यादव
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश चाचा के पास अब कोई विजन नहीं रह गया है, अब उनसे बिहार चलने वाला नहीं है, हमलोग नई सोच वाले हैं और युवाओं की बेहतरी के लिए हमलोगों के पास विजन है। उन्होंने कहा कि अब नए लोगों को बिहार में मौका मिलना चाहिए।
बता दें कि वे गुरुवार को जन विश्वास यात्रा के अंतर्गत जगदीशपुर के नयका टोला बस पड़ाव परिसर में आयोजित सभा में बोल रहे थे।
'हमने 17 माह में जो कर दिखाया वो 17 साल में नहीं कर पाए'
शाम में सभा स्थल पर पहुंचे तेजस्वी ने कहा कि बिहार मे तीसरे नंबर की पार्टी का मुखिया होने के बावजूद महज साढ़े तीन साल में ही उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली, लेकिन उन्होंने जो 17 वर्षों में जो नहीं किया, हमने सिर्फ 17 माह में कर बिहार की जनता को दिखा दिया कि रोजगार कैसे दिया जाता है।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि बतौर उपमुख्यमंत्री 17 माह की सरकार मे हमने जाति आधारित जन गणना कराई, आरक्षण का भी दायरा बढ़ाया, आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र, टोला सेवक का मानदेय बढ़ाया। इतने छोटे कार्यकाल में जब हमने पांच लाख नौकरी दे दी, अंदाजा लगाइए कि पांच साल के लिए मुख्यमंत्री रहने पर हम कितने युवाओ को नौकरी और रोजगार देंगे।