Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhojpur: दहेज ने ले ली एक और बेटी की जान, फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति सहित ससुरालवाले फरार

    By Deepak SinghEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 11:08 AM (GMT+05:30)

    भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत जवनिया गांव में रविवार की रात फंदे से लटके हालत में एक विवाहिता का शव मिला है। मृतका के गर् ...और पढ़ें

    विवाहिता की पुरानी तस्वीर। फोटो साभार- जागरण
    विवाहिता की पुरानी तस्वीर। फोटो साभार- जागरण

    HighLights

    1. मामले की छानबीन कर रही है पुलिस
    2. ससुरालवालों ने की थी बाइक की मांग

    जागरण संवाददाता, आरा: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत जवनिया गांव में रविवार की रात फंदे से लटके हालत में एक विवाहिता का शव बरामद किया गया। मृतका 22 वर्षीय नेहा कुमारी शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत जवनिया गांव निवासी राजू साह की पत्नी थी।

    मृतका के गर्दन पर जख्म के निशान पाए गए हैं। इधर, मृतका के मायके वालों ने पति एवं ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    महज छह महीने पहले हुई थी शादी

    इधर, बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी लालजी साह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नेहा कुमारी की शादी 28 फरवरी 2023 को शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत जवनिया गांव निवासी शिव शंकर साह के पुत्र राजू साह के साथ की थी।

    शादी के 10 दिन बीत जाने के बाद उसके पति राजू साह एवं उसके ससुराल वालों द्वारा बाइक की मांग की जाने लगी। इसको लेकर उनके द्वारा उनकी पुत्री नेहा कुमारी के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी और उसे प्रताड़ित किया जाता था। जिसको लेकर उसने इसकी शिकायत अपने मायके वाले से भी की थी।

    खबरें और भी

    घटना से पहले दिन में पुत्री से हुई थी बात

    उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अपनी पुत्री नेहा कुमारी से फोन पर बात भी की थी। बातचीत के दौरान उसने कहा था कि वह ठीक है। इसके बाद उसके ससुराल के ही एक व्यक्ति द्वारा फोन कर उन्हें सूचना दी गई कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।

    सूचना पर मृतका के स्वजन उसके ससुराल जवनिया गांव पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी है और उसके ससुराल के सभी लोग फरार हो है।

    उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम अस्पताल में करवाया।

    मृतका के पिता लालजी साह ने उसके पति राजू साह, ससुर शिव शंकर शाह, सास फुलकारी देवी, जेठ हीरालाल बहादुर, पति की भाभी रिंकू देवी एवं पूजा देवी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है।