Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भरत तिवारी का बदला लेने की धमकी, भोजपुर में यूपी के दीपक दीक्षित के खिलाफ FIR दर्ज

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 08:08 PM (IST)

    भोजपुर में भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ प्रकरण को लेकर पुलिस अधिकारियों को धमकी देने के आरोप में दीपक दीक्षित के खिलाफ आरा के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज ...और पढ़ें

    फाइल फोटो

    फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ प्रकरण में इंटरनेट मीडिया पर पुलिस अधिकारियों को कथित रूप से गोली मारने की धमकी देने और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के मामले में दीपक दीक्षित उर्फ पंडित के विरुद्ध आरा के साइबर थाने में प्राथमिकी की गई है।

    पुलिस के अनुसार, दीपक दीक्षित उर्फ पंडित उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डेहली, शिवगढ़ का निवासी है। पुलिस का दावा है कि उसका पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

    मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित कोतवाली थाना एवं महिला थाने में उसके विरुद्ध दुष्कर्म, छेड़खानी तथा वीडियो एवं फोटो प्रसारित कर स्वजन को धमकी देने जैसे आरोपों में मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।

    सख्त कार्रवाई की तैयारी

    एसपी राज ने बताया कि दीपक दीक्षित उर्फ पंडित द्वारा विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं धमकीपूर्ण भाषा का प्रयोग किया गया है।

    इससे न केवल पुलिस को खुली चुनौती दी गई है, बल्कि जनमानस को भड़काने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का भी प्रयास किया गया है।

    एसपी ने बताया कि मामले में उपलब्ध डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया का दुरुपयोग कर हिंसा के लिए उकसाने अथवा पुलिस अधिकारियों को धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    एनकाउंटर का बदला लने की धमकी

    भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को भरत भूषण तिवारी का कथित एनकाउंटर हुआ था। इसके बाद से इंटरनेट मीडिया पर इस मामले को लेकर कई तरह की भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट प्रसारित की जा रहे है।

    इन्हीं पोस्टों के क्रम में दीपक दीक्षित उर्फ पंडित द्वारा भी कथित रूप से पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध धमकीपूर्ण टिप्पणियां की गईं। एसपी ने कहा कि पुलिस किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने या इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हिंसा एवं वैमनस्य फैलाने की अनुमति नहीं देगी। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर: 8000 लोग; 300 पुलिस कर्मी और नेताओं का रेला, बिलौटी में ब्रह्मभोज की तस्वीरें

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर: दिल्ली में लड़ी जाएगी न्याय की लड़ाई, जंतर-मंतर में होगा धरना प्रदर्शन

    खबरें और भी