Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ara Katra Train: मां वैष्णो देवी के दर्शन अब और भी आसान, आरा से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 03:52 PM (GMT+05:30)

    गर्मियों की छुट्टियों में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आरा से सीधी ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 03221/22 राजगीर-कटरा समर स्पेशल 14 अप्रैल से 30 जून तक ...और पढ़ें

    मां वैष्णो देवी के दर्शन अब और भी आसान, आरा से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    मां वैष्णो देवी के दर्शन अब और भी आसान, आरा से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए आरा से सीधी ट्रेन
    2. आरा से होकर चलेगी राजगीर-कटरा समर स्पेशल ट्रेन

    जागरण संवाददाता, आरा। गर्मियों की छुट्टी में मां वैष्णो देवी का दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। आरा के रास्ते कटरा तक सीधी ट्रेन चलने वाली है। इसमें जल्द आप आरक्षण करा सकते हैं। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत ट्रेन संख्या 03221/22 राजगीर-कटरा समर स्पेशल 14 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी।

    यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को राजगीर से दोपहर दो बजे छलकर 17.13 बजे आरा जंक्शन होते हुए 20 बजे प. दीनदयाल उपाध्याय रुकते हुए अगले दिन 22.55 बजे जम्मू-तवी होते हुए बुधवार को 1.30 बजे कटरा पहुंचेगी।

    वहीं, वापसी में यह गाड़ी प्रत्येक बुधवार को 4.30 बजे कटरा से चलकर 6.10 बजे जम्मू तवी होते हुए अगले दिन 8.00 बजे प दीनदयाल उपाध्याय, 10.30 बजे आरा, 11.50 बजे पटना रुकते हुए 15 बजे राजगीर पहुंचेगी।

    राजगीर ऋषिकेश समर स्पेशल का रूट और टाइमिंग

    • गाड़ी संख्या 03223/24 राजगीर ऋषिकेश समर स्पेशल 11 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को राजगीर से 6.05 बजे चलकर 10.23 बजे आरा, 13 बजे प दीनदयाल उपाध्याय रुकते हुए अगले दिन 6.35 बजे हरिद्वार होते हुए 8.30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।
    • वहीं, वापसी यह गाड़ी प्रत्येक शनिवार को ऋषिकेश से 18.00 बजे चलकर 18.40 बजे हरिद्वार होते हुए अगले दिन 13.00 बजे प दीनदयाल उपाध्याय, 15.20 बजे आरा, 17.10 बजे पटना रुकते हुए 21.00 बजे राजगीर पहुंचेगी।

    आरा-बलिया रेल लाइन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को भरोसा दिया है कि आरा-बलिया रेल लाइन के निर्माण के लिए शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए वीरेंद्र सिंह मस्त ने दैनिक जागरण को बताया कि इसके लिए संसद ने बजट का प्रविधान किया है।

    पूर्व सांसद ने रेल मंत्री से बलिया-आरा नई रेल लाइन के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आग्रह किया। बताया कि रेल मंत्री ने इस पर विस्तृत वार्ता के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया है। रेल मंत्री से इस संदर्भ में मिलकर विस्तृत चर्चा करेंगे।

    पूर्व सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि आरा-बैरिया दो लेन की सड़क एवं महुली में गंगा नदी पर पक्का पुल के निर्माण के लिए धन स्वीकृत हो चुका है। अगले महीने टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों के पास मेरे विकास कार्यों के कई प्रस्ताव प्रस्तावित हैं। उन्हें भी स्वीकृत कराकर विकास को मूर्त रूप दूंगा। मेरे राजनीतिक जीवन का एक ही सपना है, सिर्फ और सिर्फ आरा बलिया का चहुंमुखी विकास। इसके लिए मै निरन्तर प्रयासरत हूं और यह प्रयास जारी रहेगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Kolkata Kanpur Train: कोलकाता-कानपुर समर स्पेशल ट्रेन को मिला एक और स्टॉपेज, जानिए रूट और टाइमिंग

    ये भी पढ़ें- Ara News: आरा के रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, मिली एक और स्पेशल ट्रेन; 2100 KM की दूरी करेगी तय