Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ara News: घर में दिवाली को लेकर चल रहा था सेलिब्रेशन, अचानक हुई फायरिंग में लग गई गोली; संदेहास्पद स्थिति में युवक घायल

    By Deepak SinghEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 09:52 AM (IST)

    दिवाली के दिन संदेहास्पद स्थिति में एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक को गोली कमर के भाग में लगी है। इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती क ...और पढ़ें

    अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया घायल
    अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया घायल

    HighLights

    1. संदेहास्पद स्थिति में गोली लगने से युवक घायल
    2. उदवंतनगर थाना क्षेत्र के महतवानिया गांव की घटना

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के महतवनिया गांव में रविवार की देर शाम दिवाली उत्सव के दौरान संदेहास्पद स्थिति में युवक को गोली लग गई। जख्मी 28 वर्षीय युवक विनोद कुमार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के महतवनिया गांव निवासी विद्यानंद सिंह का पुत्र है।

    घायल युवक को गोली कमर के भाग में लगी है। इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    घर में चल रहा था पूजा-पाठ

    इधर, जख्मी युवक के छोटे भाई संतोष कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम दिवाली का त्योहार था और सभी लोग घर के दरवाजे पर खड़े थे। घर में पूजा हो रही थी। ठीक, उसी दौरान अचानक उनके बड़े भाई को गोली लग गई। गोली लगते ही वह घायल हालत में जमीन पर गिर पड़ा।

    आनन फानन में लाया गया निजी अस्पताल

    इसके बाद इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल लाया गया। हालांकि, जख्मी युवक को गोली कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है।

    इधर, उदवंतनगर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। घटना के बाद पुलिस को सूचना नहीं दी गई। शुरुआती जांच में दुर्घटना वश गोली लगने की संभावना जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- आपातकाल में कैसे मनी थी दिवाली? तानाशाही के बीच जैसे-तैसे लोगों ने खरीदे थे पटाखे और दीये; भय का था माहौल

    यह भी पढ़ें- झारखंड से मिनटों में लग्जरी गाड़ियां चुराकर बेचते थे बिहार में, अंतरराज्यीय गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

    खबरें और भी