विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ara News: दाखिल-खारीज में 'खेल' करने का मामला, आरा में DM ने राजस्व कर्मी को किया बर्खास्त; विभाग में मचा हड़कंप

Published: Sun, 13 Oct 2024 03:30 PM (IST)

Ara News भोजपुर जिले में लापरवाही करने वाले राजस्व कर्मचारी रामलायक सिंह को डीएम तनय सुल्तानिया ने सेवा से बर्खास्त ...और पढ़ें

भोजपुर में डीएम ने लापरवाह राजस्व कर्मी को किया बर्खास्त
भोजपुर में डीएम ने लापरवाह राजस्व कर्मी को किया बर्खास्त

HighLights

  1. अस्वीकृत दाखिल खारिज को स्वीकृत करने का करता था खेला
  2. ट्रांसफर के बाद भी परिमार्जन का आवेदन करता था अग्रसारित

धर्मेंद्र कुमार सिंह, आरा। भोजपुर जिले में अपने कार्यों के दौरान लापरवाही करने वाले पदाधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण और वेतन बंद की कार्रवाई के बाद डीएम ने बर्खास्तगी की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

लगातार अपने कार्यों को समय पर नहीं करने के साथ कार्यालय से गायब रहने वाले पीरो में तैनात राजस्व कर्मचारी रामलायक सिंह को डीएम तनय सुल्तानिया ने सेवा से ही बर्खास्त (डिसमिस) कर दिया है। हाल के वर्षों में किसी डीएम के द्वारा इस तरह कि अपने आप में सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है।

मालूम हो कि कर्मचारी के खिलाफ यह कार्रवाई जगदीशपुर और बड़हरा अंचल में तैनाती के दौरान कार्यों में की गई लापरवाही के बाद की गई है। पीरो अंचल के पहले वह बड़हरा में तैनात थे, जहां बगैर सूचना दिए कई दिनों तक अंचल कार्यालय से गायब रहता थे।

इसके साथ ही बड़हरा अंचल से उनकी पोस्टिंग पीरो अंचल में होने और वहां पर जॉइन कर लेने के बाद भी बड़हरा अंचल से जुड़े अस्वीकृत दाखिल खारिज को पुन: स्वीकृत करने के साथ परिमार्जन से जुड़े आवेदनों को भी अग्रसारित किया करते थे।

इस संबंध में बड़हरा अंचलाधिकारी रिंकू यादव के द्वारा स्पष्टीकरण भी की गई थी, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। इन सभी मामलों के खिलाफ सीओ ने डीएम को रिपोर्ट की थी। दूसरी तरफ, जगदीशपुर अंचल में तैनाती के दौरान बर्खास्त राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम ने छह हजार रुपये घूस लेते हुए भी गिरफ्तार किया था।

इसके साथ ही एडीएम मनोज कुमार झा ने भी उनके खिलाफ डीएम को अनुशंसा की थी। इन्हीं सभी कार्यों को देखते हुए डीएम ने तत्काल सेवा से उन्हें बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त राजस्व कर्मचारी रामलायक सिंह मूल रूप से सारण जिले के रहने वाले हैं। 

महज चार माह बाद ही होने वाला था रिटायर

बर्खास्त राजस्व कर्मचारी राम लायक सिंह महज चार माह बाद ही रिटायर होने वाले थे। रिटायर के महज चार माह पहले बर्खास्तगी की बड़ी कार्रवाई से उसके शांतिपूर्वक रिटायर होने की इच्छा को बड़ा धक्का लगा है।

रामलायक सिंह, बर्खास्त राजस्व कर्मचारी, पीरो। फाइल फोटो

हाल में और दो राजस्व कर्मियों को किया गया था निलंबित

भोजपुर जिले में राजस्व कर्मचारियों की मनमानी से परेशान जिला प्रशासन लगातार बड़े एक्शन ले रहा है। राम लायक सिंह को डिसमिस करने के पहले कोईलवर अंचल के राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार और हरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ भी डीएम के द्वारा निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है।

बड़ी संख्या में राजस्व विभाग के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद भी उनके कार्य पद्धति में अपेक्षित सुधार नहीं होना चिंता का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें-

Most Wanted Naxalite: पुलिस पर हमला करने वाला खूंखार नक्सली गया में गिरफ्तार, सिर पर था 1 लाख रुपये का इनाम

जनवरी-फरवरी में होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम, IAS S Siddharth ने सरकारी शिक्षकों के लिए जारी किया नया निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।