Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Durga Puja 2024: आरा के इस गांव में दिखेगा प्रेम मंदिर का मॉडल, दुर्गा पूजा में हर साल से अलग होगी व्यवस्था

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 02:49 PM (GMT+05:30)

    Ara News शारदीय नवरात्रि 2024 की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार आरा के चरपोखरी में दुर्गा पूजा समिति अमोरजा बाजार के बरनी मोड़ के समीप मथुरा के वृंदाव ...और पढ़ें

    आरा में प्रेम मंदिर के आधार पर बनेगा दुर्गा पूजा का मंडप (जागरण)
    आरा में प्रेम मंदिर के आधार पर बनेगा दुर्गा पूजा का मंडप (जागरण)

    HighLights

    1. आरा में प्रेम मंदिर की तरह बनेगा दुर्गा पूजा का मंडप
    2. आरा में एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडाल निर्माण का चर्चा

    संवाद सूत्र, चरपोखरी(आरा)। Ara News: शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तीन अक्तूबर को कलश स्थापना के साथ शुरू होगा। ऐसे में अब दुर्गोत्सव शुरू होने में एक महीने का समय है और जगह-जगह पर स्थापित होने वाले पूजा पंडाल निर्माण को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इस बार चरपोखरी में भी एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडाल निर्माण का चर्चा है।

    चरपोखरी की सबसे बड़ी पूजा समितियों में एक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति अमोरजा बाजार के बरनी मोड़ के समीप इस साल मथुरा के वृंदावन में स्थित प्रेम मंदिर के प्रारूप में मां दुर्गा का पंडाल बनने वाला है। यहां चार सालों से मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाती रही है। प्रत्येक साल अलग-अलग मंदिरों के प्रारूप में आकर्षक पंडाल बनाया जाता है। इसको लेकर सोमवार को अमोरजा बाजार स्थित स्थापित होने वाले दुर्गा पूजा पंडाल कमिटी की अहम बैठक कर कई निर्णय लिए गए।

    श्री श्री दुर्गा पूजा समिति अमोरजा बाजार के सक्रिय सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की इस बार अमोरजा बाजार पर खास पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर कारीगरों से मॉडल तैयार कराया जा रहा है।

    पूजा समिति के अध्यक्ष गणेश साह ने बताया कि बैठक कर कमिटी के सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्यों का दायित्व दिया गया है।सहयोग राशि इकट्ठा करने को लेकर कमिटी के 6 सदस्यों की टोली बनाई गई है।इसके अलावे पंडाल निर्माण को लेकर एक टोली बनाई गई है,वही अन्य कार्यों को लेकर सभी सदस्य अभी से सक्रीय हो गए है।

    खबरें और भी

    बरनी मोड़ पर लगभग 50 फीट ऊंचा बनेगा पंडाल

    बरनी मोड़ के पास इस वर्ष मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ‘प्रेम मंदिर’ का प्रारूप भव्य पंडाल के रूप में बनने वाला है। इसी पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी।यह पंडाल लगभग 50 फुट ऊंचा और 40 फुट चौड़ा होगा। जबकि पंडाल का रंग भी मंदिर के मूल रंगों की तरह ही होगा। पिछले वर्ष इस्कोन मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया गया था।इस बार यहां पर नौ फुट ऊंची मां की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इसके अलावा महिषासुर, कार्तिक, गणेश, सरस्वती आदि की प्रतिमाएं पंडाल में विराजमान होंगी।

    आधुनिक लाइटें लगाएंगी चार चांद

    यहां पूजा पंडाल के साथ भव्य सजावट की जायेगी।करीब एक किलोमीटर के अंतराल में प्रखंड कार्यलय से लेकर पसौर मोड़ तक रंग-बिरंगे बल्बों से भव्य सजावट की जायेगी। इसके अलावा अगल-बगल लगी आधुनिक लाइटें चार चांद लगायेंगी।

    समिति के अध्यक्ष और सदस्य

    अध्यक्ष - गणेश साह

    कोषाध्यक्ष- पवन सोनी

    सदस्य- मंगल यादव, धर्मेंद्र तिवारी, राहुल कुमार, अमृतेष आनंद, अजीत कुमार, सन्नी कुमार एवं अन्य।

    Shardiya Navratri 2024: अक्टूबर महीने में कब से है शारदीय नवरात्र? नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

    November Vivah Muhurat 2024: नवंबर महीने में इतने दिन बजेंगी शहनाइयां, नोट करें सही डेट एवं लग्न मुहूर्त