FDR तकनीक से भोजपुर में बन रही 10 करोड़ की सड़क; तीन NH से होगा सीधा कनेक्शन
शाहपुर-बनाही सड़क का निर्माण अत्याधुनिक एफडीआर तकनीक से शुरू हो गया है, जिससे तीन राष्ट्रीय राजमार्गों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। 10 करोड़ की लागत से बन र ...और पढ़ें

शाहपुर-बनाही सड़क का हो रहा निर्माण। जागरण
HighLights
शाहपुर-बनाही सड़क का निर्माण एफडीआर तकनीक से शुरू।
यह सड़क तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को आपस में जोड़ेगी।
10 करोड़ की लागत से भोजपुर में बन रही महत्वपूर्ण सड़क।
संवाद सूत्र, शाहपुर (आरा)। तीन राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित शाहपुर-बनाही सड़क के निर्माण कार्य ने आखिरकार गति पकड़ ली है।
अत्याधुनिक एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) तकनीक से सड़क निर्माण का कार्य शाहपुर की ओर से शुरू कर दिया गया है।
इस सड़क के बनने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा।इससे लोगों में खुशी है।
यह महत्वपूर्ण सड़क शाहपुर स्थित एनएच-84 को पटना-बक्सर फोरलेन एनएच-922 तथा जगदीशपुर के समीप आरा-मोहनिया एनएच-30 से जोड़ेगी।
चौड़ीकरण व ऊंचाई बढ़ाने के लिए संशोधित प्राक्कलन भेजा गया
इससे शाहपुर, बिहिया और जगदीशपुर प्रखंडों के लोगों को सीधा और सुगम संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा। वर्तमान में सड़क पर प्रथम लेयर तैयार करने का कार्य किया जा रहा है।
निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार मौजूदा प्राक्कलन को संशोधित करने के लिए भेजा गया है। सर्वेक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़क के चौड़ीकरण तथा कुछ जगहों पर सड़क की ऊंचाई बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की गई है।
संशोधित प्राक्कलन को स्वीकृति मिलने के बाद शेष कार्य उसी अनुरूप कराया जाएगा। करीब दस किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर सरकार ने लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
यातायात के साथ रोजगार को मिलेगा बूस्ट
यह सड़क शाहपुर से बनाही स्टेशन, चकरही, महुआव, हेतमपुर और शिवपुर होते हुए एनएच-30 से जुड़ेगी। सड़क बनने के बाद स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने के साथ कृषि उत्पादों के परिवहन, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं में भी काफी सहूलियत होगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि निर्धारित समय में सड़क बनकर तैयार होने के बाद विकास को नई गति मिलेगी।