विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hina Khan की 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का भोजपुर की बिटिया ने किया अनुवाद, नौकरी छूटने के बाद इस काम से कमाए पैसे

By Kanchan KishoreEdited By: Aysha Sheikh
Published: Tue, 31 Oct 2023 12:50 PM (IST)

Country of Blind हिना खान की फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड का स्क्रिप्ट अनुवाद भोजपुर की बिटिया अवलोकिता ने किया है। ...और पढ़ें

Hina Khan की 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का भोजपुर की बिटिया ने किया अनुवाद
Hina Khan की 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का भोजपुर की बिटिया ने किया अनुवाद

HighLights

  1. भोजपुर की बिटिया ने किया "कंट्री ऑफ ब्लाइंड" की स्क्रिप्ट का अनुवाद
  2. हिंदी और अंग्रेजी में स्क्रिप्ट राइटर के तौर बालीवुड में पहचान बना रहीं अवलोकिता

दिलीप ओझा, शाहपुर। भोजपुर की बिटिया पढ़ाई समेत खेल और कला की अन्य विधाओं में बुलंदियों को छू रहीं हैं। शाहपुर की अवलोकिता ने राहत काजमी की चर्चित फिल्म "कंट्री ऑफ ब्लाइंड" में अंग्रेजी से हिंदी स्क्रिप्ट अनुवाद किया है।

फिल्म का पिछले दिनों अमेरिका में प्रीमियम हुआ। जल्द ही फिल्म हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ओटीटी (ओवर द टॉप) पर रिलीज होगी। अवलोकिता के बालीवुड के अंग्रेजी व हिंदी भाषा मे फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने की अद्भुत क्षमता के मुरीद बॉलीवुड के कई दिग्गज प्रोड्यूसर व राइटर हैं।

बतौर रिपोर्टर काम कर चुकी हैं अवलोकिता

उन्होंने वर्ष 2014 में एक स्टार्टअप ऑनलाइन न्यूज में बतौर रिपोर्टर काम करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर, सह प्रोड्यूसर राहत काजमी, जेबा साजिद, अभिनेता शोएब निकाश व प्रोड्यूसर तारिक खान के साक्षात्कार लिए।

अवलोकिता बताती हैं कि उसी दौरान मेरी अंग्रेजी व हिंदी की भाषा शैली से तारिक सर प्रभावित हुए। 2017 में एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने के कारण मेरी नौकरी छूट गई। उस दौरान डायरेक्टर राहत शाह काजमी ने मुझे आरकेएफ स्टूडियो में स्क्रिप्ट अनुवाद व समाचार लेखन की भूमिका करने की पेशकश की।

क्या करते हैं अवलोकिता के माता-पिता?

राहत काजमी को अपनी नई फिल्म ''कंट्री ऑफ ब्लाइंड'' के हिंदी व अंग्रेजी अनुवाद के लिए एक वास्तविक अनुवाद की तलाश थी और उन्होंने अवलोकिता को यह जिम्मेदारी दी।

अनुवाद में सत्यता के लिए अवलोकिता ने शेक्सपियरियन अंग्रेजी को शामिल किया, जिससे स्टार कास्ट को कहानी के मूल भाव में ले जाया जा सके। अवलोकिता के पिता अश्वनी कुमार पांडे पटना हाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं, जबकि माता डॉ. मंजू पांडे शिक्षाविद हैं।

क्या है "कंट्री ऑफ ब्लाइंड" की कहानी

फिल्म एच.जी. वेल्स की 1904 में लिखी गई कहानी "द कंट्री ऑफ द ब्लाइंड" पर आधारित है। कहानी अभिमन्यु नाम के एक पर्वतारोही के बारे में है, जो यूरोपीय पर्वतारोहियों के एक समूह को पर्वत पर चढ़ने के लिए मार्गदर्शन करते समय दुर्घटनावश एक हजार फीट नीचे गिर जाता है।

समूह उसे मृत मान लेता है, लेकिन वह बच कर एक ऐसी अजीब घाटी में पहुंच जाता है, जहां के सभी निवासी पीढ़ियों से नेत्रहीन हैं और उन्हें दृष्टि के बारे में कोई जानकारी नहीं है। नेत्रहीनों के देश में आंख वाला व्यक्ति खुद को श्रेष्ठ समझता है। कहानी रोमांचक और प्रतीकात्मक तरीके से अभिमन्यु की यात्रा के माध्यम से कई सामाजिक-आर्थिक मुद्दों को छूती है।

हिना खान ने फिल्म में किया है काम

राहत काजमी की "कंट्री ऑफ ब्लाइंड" फिल्म में मनोरंजन की दुनिया में मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने काम किया हुआ है। इसके साथ ही फिल्म में अनुष्का सेन भी हैं।

ये भी पढ़ें -

BPSC Success Story: किसान की बेटी बनी अफसर, बीपीएससी परीक्षा में हासिल किया 11वां स्थान; गर्व से ऊंचा कर दिया सिर

सृजन घोटाला मामले में नहीं हुई जिला परिषद की बैठक, आज सेवानिवृत्त हो जाएंगे दोषी पूर्व नाजिर; अब नवंबर का इंतजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।