Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhojpur News: जगदीशपुर के मुख्य पार्षद के घर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 03:36 PM (IST)

    जगदीशपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव के घर में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में लाखों की संपत्ति जलक ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुख्य पार्षद संतोष यादव के घर में भीषण आग लगी।

    2. शॉर्ट सर्किट से लाखों की संपत्ति जलकर राख हुई।

    3. दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू।

    संवाद सहयोगी, जगदीशपुर (आरा)। जगदीशपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव के मकान में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड कर्मियों के संयुक्त प्रयास से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था और घर मे रखे अनाज, घरेलू सामान, इलेक्ट्रोनिक उपकरण जलकर राख हो चुके थे।

    हालांकि किसी के जानमाल का नुकसान नही हुआ है और घर के सदस्यो को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के दौरान कई लोग घर के अंदर से सामान निकालते नजर आए, ताकि कुछ सामान को बचाया जा सके।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर अनुमंडल के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

    जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, पूर्व विधायक राम विशुन सिंह लोहिया, थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल, बीडीओ क्रांति कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार, जेई रौशन पांडेय समेत वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपू सोनी, फारूख अंसारी, मंदीप यादव, कुन्दन सोनी, शैलेश यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। घटना को लेकर पूरे इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा।

    खबरें और भी