Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhojpur Crime: अस्पताल में मोबाइल से बात करते आया बदमाश और कमर से पिस्टल निकालकर दाग दी गोली

    By Deepak SinghEdited By: Prateek Jain
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 09:42 PM (IST)

    भोजपुर के टाउन थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में घुसकर गुरुवार की देर शाम हथियारबंद बदमाश ने पटना जिला निवासी एक युवक को गोलियों से भून दिया। घायल य ...और पढ़ें

    सीसीटीवी में गोली चलाते दिखा बदमाश। फोटो- जागरण
    सीसीटीवी में गोली चलाते दिखा बदमाश। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. एक निजी अस्पताल में देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
    2. पुलिस ने घटनास्‍थल से दो खोखे किए बरामद

    जागरण संवाददाता, आरा: आरा के निजी अस्पताल में घुसकर गोली मारे जाने की घटना में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पीला रंग के टी-शर्ट पहने एक शख्स आता है और अंदर बेड पर बैठे शख्स को ताबड़तोड़ तीन गोली दाग देता है।

    इस दौरान जब वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने विरोध जताया तो फायरिंग करने वाला शख्स तेजी से भागने लगता है। पुलिस की मानें तो उसे चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस अस्पताल प्रबंधन से वर्चस्व को लेकर पूर्व से चली आ रही लड़ाई से भी गोलीबारी की इस घटना को जोड़ कर देख रही है ।

    पूर्व में भी सीताराम को गोली मारी गई थी ‌। इसके अलावा, यह बात बात भी सामने आ रही है कि इस घटना को दहशत फैलाने के इरादे से भी अंजाम दिया गया है।  

    बता दें कि टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित एक निजी अस्पताल में घुसकर गुरुवार की देर शाम हथियारबंद बदमाश ने पटना जिला निवासी एक युवक को गोलियों से भून दिया।

    घायल युवक 33 वर्षीय रंगनाथ चौहान पटना जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र के बाली गांव निवासी सीताराम चौहान का पुत्र है। घायल युवक को तीन गोली लगी है, जि‍से इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घायल युवक ने विवाद की बात से किया इनकार 

    वारदात की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ निजी अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं।

    इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि एक लड़का हॉस्पिटल में आया और उसे गोली मार दी। पुलिस टीम हमलावर को चिह्नित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घायल ने शुरूआती पूछताछ में विवाद से इनकार किया है। घटना देर शाम सात बजे की है।

    खबरें और भी

    वहीं, पुलिस अस्पताल प्रबंधन से वर्चस्व को लेकर पूर्व से चली आ रही लड़ाई से भी गोलीबारी की इस घटना को जोड़ कर देख रही है  ।  पूर्व में भी एक को गोली मारी गई थी ‌

    अस्पताल के अंदर चौकी पर बैठे थे तभी हुई वारदात

    इधर, घायल रंगनाथ चौहान ने बताया कि उनका ससुराल टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव में है । 28 अगस्त (सोमवार) को धनुपरा स्थित निजी हॉस्पिटल में उनकी पत्नी का ऑपरेशन कर प्रसव हुआ था और वहीं पर भर्ती है।इसी काे लेकर वे अपने ससुराल आए थे।

    गुरुवार की शाम वे अस्पताल में चौकी पर बैठे हुए थे, तभी एक हथियारबंद अपराधी हॉस्पिटल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें फायरिंग के दौरान उन्हें तीन गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

    इसके बाद इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। हालांकि, अपराधियों ने अस्पताल के अंदर घुसकर गोली क्यों मारी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

    पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। टाउन इंंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि एक शख्स अस्पताल के अंदर प्रवेश किया था। बाहर में उसके साथी थे यहां नहीं,पता लगाया जा रहा है।

    गोली लगने से आंत डैमेज

    उधर, इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि घायल युवक को तीन गोली लगी है। गोली लगने के कारण शरीर से खून काफी बह गया है, उसकी आंत भी सात जगह डैमेज हो गई है।

    ऑपरेशन कर दो बुलेट निकाल ली गई हैं। डैमेज पार्ट्स को भी रिपेयर कर दिया गया है। हालांकि, अभी मरीज की स्थिति उतनी ठीक नहीं है। बावजूद इसके उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।