विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी तीसरी वंदे भारत स्पेशल, यात्रियों को मिलेगी राहत

Published: Thu, 05 Nov 2026 04:46 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और पटना के बीच तीसरी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी तीसरी वंदे भारत स्पेशल, यात्रियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी तीसरी वंदे भारत स्पेशल, यात्रियों को मिलेगी राहत

HighLights

  1. नई दिल्ली-पटना के बीच तीसरी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलेगी।

  2. त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने का निर्णय।

  3. 6 नवंबर को दिल्ली से, 7 नवंबर को पटना से प्रस्थान।

जागरण संवाददाता, आरा। नई दिल्ली और पटना के बीच रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से तीसरी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उनके सफर को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने यह निर्णय लिया है।

इस ट्रेन के परिचालन से दिल्ली से बिहार आने और बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 02436 नई दिल्ली से छह नवंबर को पटना के लिए रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 02435 पटना से सात नवंबर को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

इस विशेष ट्रेन के परिचालन से नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची और सीटों की कमी से जूझ रहे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

आरा सहित भोजपुर जिले के यात्रियों को भी इस ट्रेन से लाभ मिल सकता है। खासकर त्योहार के दौरान दिल्ली से घर लौटने वाले यात्रियों के लिए यह विशेष सुविधा महत्वपूर्ण होगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेल क्षेत्र के लिए चलेंगी 51 स्पेशल ट्रेनें

यह भी पढ़ें- छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन, 10-12 नवंबर को लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी; 4 राज्यों के 25 स्टेशन होंगे कनेक्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।