Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आरा के लोगों की बल्ले-बल्ले, इस महीने तक बनकर तैयार होगी नई रेललाइन; कोडरमा और धनबाद के लिए चलेगी ट्रेन

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 05:55 PM (IST)

    दानापुर जंक्शन से दनियावां रेललाइन का निर्माण तेजी से चल रहा है जो सितंबर तक पूरा हो जाएगा। इससे आरा-पटना के बीच दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन झारखंड से जुड़ ...और पढ़ें

    नेउरा और दनियावां के रास्ते झारखंड से जुड़ेगा आरा। (जागरण)
    नेउरा और दनियावां के रास्ते झारखंड से जुड़ेगा आरा। (जागरण)

    HighLights

    1. सितंबर तक तैयार होगी दनियावां रेललाइन |
    2. आरा-पटना-धनबाद रेल कनेक्टिविटी |
    3. लाखों लोगों को होगा सीधा फायदा |

    जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर जंक्शन से पूर्व नेउरा स्टेशन से दनियावां रेललाइन का निर्माण तेज गति से चल रहा है और सितंबर तक इसके तैयार होने की संभावना है।

    इस रेल खंड के बनने से बिहारशरीफ के रास्ते आरा-पटना के बीच दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन झारखंड से जुड़ जाएगा। इसके बाद आरा से कोडरमा होते हुए धनबाद तक ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी।

    आरा जंक्शन से लंबे समय से आरा से धनबाद के लिए मांग की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस मार्ग से कम समय में धनबाद पहुंचा जा सकता है। यह रेललाइन जुलाई में कोलकाता के सीआरएस का निरीक्षण के साथ इस रेलखंड पर ट्रायल किया जाना है।

    पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार और झारखंड के बीच वैकल्पिक रेल कनेक्टिविटी और मजबूत किया जा रहा है। नेउरा से धनबाद के बीच यह सबसे छोटा रेलमार्ग होगा, जिससे सफर करने में समय की बचत होगी।

    इसी रेल मार्ग का इस्तेमाल बक्सर के चौसा में बन रहे थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयला ले जाने में किया जाएगा। पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण हो रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार यह रेल मार्ग सितंबर माह में चालू कर जानी है।

    लाखों लोगों को होगा फायदा

    पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य रेललाइन से नेउरा कोडरमा, आरा के बीच का सबसे छोटा रेलमार्ग है। बिहार समेत झारखंड के चार जिलों कोडरमा से होकर यह गुजरती है। जिसका लाभ लगभग 1045 गांवों और 33 लाख लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। यह ट्रेन लगभग 110 की स्पीड से ट्रेनें दौड़ेगी।

    खबरें और भी

    निर्माणाधीन नेउरा-दनियावां-बिहारशरीफ रेललाइन को बिहारशरीफ-तिलैया रेल लाइन से कनेक्टिविटी मिलेगी, तिलैया-कोडरमा रेललाइन भी अगले कुछ महीनों में तैयार हो जाएगी। हर साल 30.4 मिलियन टन अधिक सामान भी इस रूट होकर आरा बक्सर तक ढोया जा सकेगा। 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन इस रूट से दौड़ेगी। - सरस्वती चंद्र, मुख्य जन संपर्क पदाधिकारी, हाजीपुर रेलवे जोन।