Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NH-319 पर 1 अप्रैल से सफर महंगा; टोल दरों में 20 रुपये तक इजाफा, क्‍या है नई दरें?

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 07:48 PM (IST)

    राष्ट्रीय उच्च पथ 319 पर जगदीशपुर-आरा स्थित बभनियाव टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल 2026 से नई टोल दरें लागू होंगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ...और पढ़ें

    राष्ट्रीय उच्च पथ 319 जगदीशपुर आरा मार्ग पर स्थित बभनियाव टोल प्‍लाजा। जागरण

    राष्ट्रीय उच्च पथ 319 जगदीशपुर आरा मार्ग पर स्थित बभनियाव टोल प्‍लाजा। जागरण

    HighLights

    1. 1 अप्रैल 2026 से NH-319 पर नई टोल दरें।

    2. बभनियाव टोल प्लाजा पर 5 से 20 रुपये की वृद्धि।

    3. वाहन चालकों पर पड़ेगा अतिरिक्त आर्थिक बोझ।

    संवाद सहयोगी, जगदीशपुर (आरा)। राष्ट्रीय उच्च पथ 319 पर चलने वाले वाहन मालिकों को अब अपनी जेब कुछ और ढीली करनी पड़ेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जगदीशपुर–आरा मार्ग स्थित बभनियाव टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल 2026 से नई टोल दरें लागू करने की अधिसूचना जारी की है।

    जारी अधिसूचना के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल दरों में आंशिक वृद्धि की गई है। वर्ष 2025-26 की तुलना में विभिन्न श्रेणियों के वाहनों पर 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

    नई दरों के अनुसार कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए एकल यात्रा शुल्क 75 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया गया है, जबकि रिटर्न शुल्क 115 रुपये यथावत रखा गया है।

    एकल यात्रा का शुल्‍क 125 रुपये

    एलसीवी/मिनी बस श्रेणी में एकल यात्रा शुल्क 125 रुपये ही रखा गया है, लेकिन रिटर्न शुल्क 185 रुपये से बढ़ाकर 190 रुपये कर दिया गया है।

    बस या दो एक्सल वाले ट्रक के लिए एकल यात्रा शुल्क 260 रुपये से बढ़ाकर 265 रुपये तथा रिटर्न शुल्क 385 रुपये से बढ़ाकर 395 रुपये कर दिया गया है।

    तीन एक्सल वाहनों के लिए एकल शुल्क 280 से बढ़ाकर 290 रुपये और रिटर्न शुल्क 425 से बढ़ाकर 435 रुपये कर दिया गया है।

    भारी निर्माण मशीनरी (4 से 6 एक्सल) के लिए एकल शुल्क 405 रुपये से बढ़ाकर 415 रुपये और रिटर्न शुल्क 610 रुपये से बढ़ाकर 625 रुपये कर दिया गया है।

    बड़े वाहनों के शुल्‍क में भी बढ़ोतरी

    वहीं, सात या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों के लिए एकल शुल्क 495 से बढ़ाकर 505 रुपये तथा रिटर्न शुल्क 740 से बढ़ाकर 760 रुपये कर दिया गया है।

    हालांकि, मासिक पास में कोई वृद्धि नहीं की गई है। स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए मासिक पास 350 रुपये ही रखा गया है।

    एनएचएआई के अनुसार यह संशोधन वार्षिक दर पुनरीक्षण के तहत किया गया है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। नई दरें लागू होने से वाहन चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।