विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhojpur News: कुरमुरी के घुड़दौड़, 'पटना एक्सप्रेस' ने मारी बाजी; 'बिजली रानी' को दूसरा स्थान

Published: Fri, 16 Jan 2026 02:36 PM (IST)

तरारी के भाष्कर धाम कुरमुरी में पूर्व जिला पार्षद अमृतेश साधु की स्मृति में आयोजित प्रदेशस्तरीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता रोमांचक तरीके ...और पढ़ें

भाष्कर धाम में बिहार व उतरप्रदेश के घोड़ों की रफ्तार देखने उमड़ी भीड़

भाष्कर धाम में बिहार व उतरप्रदेश के घोड़ों की रफ्तार देखने उमड़ी भीड़

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, तरारी (आरा)। तरारी प्रखंड के भाष्कर धाम कुरमुरी में पूर्व जिला पार्षद स्वर्गीय अमृतेश साधु की स्मृति में आयोजित प्रदेशस्तरीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता गुरूवार को रोमांच, उत्साह और जोश के बीच सम्पन्न हुई। घोड़ों की तेज रफ्तार और सवारों के दमखम ने पूरे मैदान को रोमांच से भर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन तोताद्री मठ सोनवर्षा के अन्नत प्रपन्न अशोक जी महाराज, गोपी जी महाराज तथा तरारी मध्य जिला पार्षद सदस्य गिरीशनंदन सिंह उर्फ राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता में बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे दर्जनों घोड़ों ने भाग लिया। अंतिम दौर की दौड़ ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। मैदान में भारी संख्या में जुटे दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से घुड़सवारों का हौसला बढ़ाया।

प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण पटना निवासी मुकेश यादव का चर्चित घोड़ा ‘पटना एक्सप्रेस’ रहा, जिसने प्रथम स्थान हासिल किया।

बक्सर निवासी अजय सिंह की ‘बिजली रानी’ को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि मोकामा निवासी विवेका पहलवान के घोड़े ‘बागी’ ने तीसरा स्थान हासिल किया। घुड़दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन राधेश्याम सिंह उर्फ छोटे सिंह, डबलू राय एवं निरंजन सिंह के नेतृत्व में किया गया।

विजेताओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार, अंचलाधिकारी सुनीत कुमार यादव, जिला पार्षद उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह, जिला पार्षद सदस्य गिरीशनंदन कुमार उर्फ राकेश सिंह, सहार जिला पार्षद सदस्य लक्ष्मणा सिंह, इमादपुर उपमुखिया प्रतिनिधि मुन्ना पाण्डेय तथा जिंदासा बाबा पूजा समिति के अध्यक्ष सुधीर पाण्डेय ने पुरस्कार प्रदान किए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।