Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, चाचा ने दर्ज कराई थी FIR

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 10:25 PM (IST)

    भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मुख्य आरोपी को गया से गिरफ्तार कर लिया गया है। ...और पढ़ें

    पवन सिंह। (फाइल फोटो)

    पवन सिंह। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पवन सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार।

    2. मुख्य आरोपी नागेंद्र कुमार यादव गया जिले से पकड़ा गया।

    3. पुलिस ने टिप्पणी में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया।

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर पुलिस ने भोजपुरी सिने स्टार सह भाजपा विधान परिषद सदस्य पवन सिंह एवं उनके परिवार के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    गिरफ्तारी गया जिले से की गई। पकड़ा गया आरोपित नागेंद्र कुमार यादव गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव का निवासी है।

    pawan singh news

    गिरफ्तार आरोपी।

    पुलिस ने कांड में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपित को भोजपुरी फिल्म जगत के एक अन्य अभिनेता का प्रशंसक (फैन) बताया जा रहा है।

    चाचा ने दर्ज कराई थी एफआईआर

    भोजपुर पुलिस के अनुसार, इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर एमएलसी पवन सिंह एवं उनके परिवार के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर बड़हरा थाना क्षेत्र के जोकहरी गांव निवासी सिने अभिनेता के चाचा अशोक सिंह ने दो दिन पूर्व आरा साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    एसपी राज ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तकनीकी रूप से मामले की जांच शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मुख्य आरोपित की पहचान गया जिले के नागेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस प्रकरण में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है।

    यह भी पढ़ें- बक्सर के लालगंज में युवक को मारी गोली, प्रेम-प्रसंग में विवाद की आशंका

    खबरें और भी