Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार की राजनीति में 'पावर स्टार' की एंट्री, पवन सिंह ने बढ़ाया सम्राट चौधरी का हौसला, कही ये बात

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 09:53 AM (IST)

    भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 'एक्स' पर बधाई दी है। उन्होंने चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास और जनसेवा की कामन ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पवन सिंह ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।

    2. उन्होंने बिहार के विकास और जनसेवा की कामना की।

    3. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी।

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण से ठीक पहले मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए सम्राट चौधरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बधाई दी है।

    पवन सिंह ने अंग्रेजी और हिंदी में लिखे अपने संदेश में कहा, 'सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुए, यही हमारी कामना है।

    जनसेवा और विकास का यह सफर निरंतर आगे बढ़ता रहे। आपका समर्पण और नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। आगे बढ़ें और राज्य को एक नई दिशा दें।'

    Pawan Singh

    (पवन सिंह का एक्‍स पर पोस्‍ट।)

    विधानसभा चुनाव के समय थे सक्र‍िय

    उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। समर्थक और प्रशंसक इसे बिहार के नए नेतृत्व के प्रति उनके समर्थन और सकारात्मक संकेत के रूप में देख रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह ने एनडीए के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने करीब 40 से अधिक सीटों पर प्रचार कर माहौल बनाने में अहम योगदान दिया था।

    X

    (पवन सिंह का एक्‍स पर पोस्‍ट।)

    राज्‍यसभा भेजने की थी उम्‍मीद 

    हाल में हुए राज्‍यसभा चुनाव से पहले चर्चा थी कि पवन सिंह को भाजपा उच्‍च सदन भेज सकती है। इसको लेकर कई सेलीब्र‍ि‍टी ने भी आवाज उठाई थी। 

    हालांकि राज्‍यसभा उम्‍मीदवारों की सूची में उनका नाम नहीं था। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि भाजपा कब इस एक्‍टर को राजनीत‍ि में कोई मुकाम सौंपती है।  

    प्रशंसकों को भी उनके राजनीत‍ि में आने का इंतजार है। अब देखना है कि सियासत में उनकी सक्र‍ियता कब बढ़ती है।