यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pawan Singh इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? BJP के 'खेल' से पहले Lalu Yadav ने बिछा दी शतरंज की बिसात
आसनसोल से भाजपा की उम्मीदवारी तय होने से पहले भी पवन सिंह कई बार आरा से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके थे। तस्वीरों में वे भगवा गमछा ओढ़े नजर भी आए। सा ...और पढ़ें

HighLights
- आरा से चुनावी मैदान में उतरने के पवन सिंह ने दिए संकेत
- पहले कहा- चुनाव तो लड़ना है, लेकिन कब, कहां, कैसे और किस पार्टी से, यह सब बाद में
- अब कहा- मां से किया वायदा पूरा करने के लिए चुनाव लड़ूंगा
कंचन किशोर, आरा। Pawan Singh News भोजपुरी सिने स्टार और गायक पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा की टिकट ना तो कह दिया है, लेकिन लोकसभा चुनावी महासमर में उतरने की संभावना को ना नहीं कहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने समर्थकों से बात करते हुए कहा है कि मां से किया वायदा पूरा करने के लिए वे चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
उन्होंने अपने फैन्स से समर्थन भी मांगा है। पवन सिंह आरा के हैं और यहीं से उन्होंने भोजपुरी स्टार बनने सफर पूरा किया है। मां से किया वायदा का जिक्र करके उन्होंने आरा लोकसभा क्षेत्र से चुनावी महासमर में उतरने के संकेत भी दे दिए हैं। कहा जा रहा है कि राजद भी उनसे संपर्क में है।
कुछ दिन पहले वायरल हुआ था पवन सिंह का वीडियो
आसनसोल की टिकट को ना कहने के बाद उनका एक वीडियो भी प्रसारित हुआ था, जिसमें वे कह रहे हैं कि चुनाव तो वे लड़ेंगे, लेकिन कब, कहां, कैसे और किस पार्टी से लड़ना है, यह बाद की बातें हैं। आसनसोल से भाजपा की उम्मीदवारी तय होने से पहले भी पवन सिंह कई बार आरा से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके थे। तस्वीरों में वे भगवा गमछा ओढ़े नजर भी आए। साथ ही बड़े नेताओं के साथ तस्वीर को प्रसारित किया।
नीतीश कुमार के राजग में वापसी के बाद मुख्यमंत्री बनने पर वे उनसे मिलने गए और बधाई दी। उनके करीबियों का कहना है कि वे हर विकल्प खुला रखना चाहते हैं। परिस्थिति वश आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना करने के बाद उन्होंने अपने विकल्पों का दायरा बढ़ा लिया है। वीडियो में वे कह रहे हैं कि बिहार-झारखंड कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन हर कोई चाहता है कि वे आरा से चुनाव लड़ें। भोजपुरी स्टार की इन बातों के मायने-मतलब भी खूब निकाले जा रहे हैं।
खबरें और भी
भाजपा में आरा से पवन सिंह की डगर कठिन
2014 से पहले आरा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जमीन बहुत मजबूत नहीं रही है। राजग से यह सीट जदयू के खाते में थी और पार्टी की मीना सिंह 2009 में चुनाव जीती थीं। राजग से अलग होने के बाद 2014 में भाजपा ने यहां से सेवानिवृत्त वरिष्ठ गृह सचिव राजकुमार सिंह को मौका दिया। नरेन्द्र मोदी की लहर और सांसद आरके सिंह के क्षेत्र में किए गए कार्य एवं उनकी स्वच्छ छवि ने आरा में भाजपा को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया।
2019 के चुनाव में विपक्ष के वोटों की गोलबंदी के बावजूद भाजपा ने एक लाख 47 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी। आरके सिंह के अलावा भी भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भोजपुर से आते हैं। जदयू से सांसद रहीं मीना सिंह भी अब भाजपा में हैं। ऐसे में भाजपा से आरा के लिए पवन सिंह की राह आसान नहीं है। हालांकि, प्रसारित वीडियो में पवन सिंह अपनी चुनाव लड़ने की इच्छा की लिस्ट में आरा के साथ छपरा, महाराजगंज, वाल्मीकि नगर और औरंगाबाद का भी नाम ले रहे हैं।