विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना साथ, ना तलाक! पवन सिंह-ज्योति सिंह की 'रिश्ते वाली कन्फ्यूजन', कोर्ट भी परेशान

Published: Tue, 05 May 2026 09:10 PM (IST)

आरा फैमिली कोर्ट में पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले की सुनवाई एक बार फिर टल गई, क्योंकि ...और पढ़ें

पवन सिंह और ज्योति सिंह (फाइल फोटो)

पवन सिंह और ज्योति सिंह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पवन सिंह-ज्योति सिंह तलाक मामले की सुनवाई टली।

  2. दोनों में से कोई भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ।

  3. रिश्ते की स्थिति 'कन्फ्यूज्ड' बनी हुई, कोई नतीजा नहीं।

जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। आरा के फैमिली कोर्ट में मंगलवार को एक बार फिर वही पुराना सीन देखने को मिला। तारीख तय थी, केस लगा था, लेकिन न पवन सिंह पहुंचे और न ही ज्योति सिंह। नतीजा—फिर से सुनवाई टल गई और अगली तारीख मिल गई।

रिश्ता है… लेकिन साफ नहीं

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दोनों चाहते क्या हैं? साथ रहना है या अलग होना है?

दिलचस्प बात ये है कि एक तरफ पवन सिंह समझौते के मूड में दिखते हैं, तो दूसरी ओर ज्योति सिंह अब भी शादी बचाने के पक्ष में खड़ी हैं।

तारीख पर तारीख का खेल जारी

इस केस में अब तक कई बार तारीख पड़ चुकी है, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

कभी पवन सिंह कोर्ट आते हैं तो ज्योति गायब, और जब ज्योति आती हैं तो पवन सिंह नहीं दिखते। ऐसे में मामला वहीं का वहीं अटका हुआ है।

वकीलों ने खोला ‘राज’

ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडे के मुताबिक, सबसे बड़ी दिक्कत दोनों का एक साथ कोर्ट में उपस्थित न होना है। इसी वजह से केस आगे नहीं बढ़ पा रहा और हर बार सुनवाई टल जाती है।

शादी से विवाद तक की कहानी

पहली पत्नी नीलम सिंह के निधन के बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और मामला सीधे कोर्ट तक पहुंच गया।

अब अगली तारीख पर टिकी नजरें

फिलहाल सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं। क्या दोनों किसी समझौते पर पहुंचेंगे या फिर कानूनी लड़ाई आगे बढ़ेगी, यह आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन फिलहाल इस रिश्ते का स्टेटस ‘कन्फ्यूज्ड’ ही नजर आ रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।