'RJD का दौर खत्म, बांकीपुर में PK की जीत BJP को झटका', 80 साल के Ex-MLA ने समझाया सियासी गुना-भाग
पूर्व विधायक रमाकांत ठाकुर ने बिहार की मौजूदा राजनीति पर अपनी राय रखी, जिसमें उन्होंने नेताओं के सत्ता में आने पर बदलने और प्रशांत किशोर की जीत से भाज ...और पढ़ें
HighLights
पूर्व विधायक का बड़ा दावा...राजद का दौर खत्म
भाजपा को लेकर कही चौंकाने वाली बात
प्रशांत किशोर की जीत से भाजपा को झटका
जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। वर्ष 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए पूर्व विधायक रमाकांत ठाकुर आज भी सक्रिय जीवन जी रहे हैं। करीब 80 वर्ष की उम्र में वह प्रतिदिन रमना मैदान में टहलने आते हैं।
इसी दौरान चुनावी राजनीति पर बातचीत में उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर अपनी राय रखी।
सत्ता में पहुंचते ही बदल जाते हैं नेता
बांकीपुर चुनाव को लेकर जागरण संवाददाता के सवाल पर रमाकांत ठाकुर ने कहा कि जो भी सत्ता में जाता है, वह वैसा ही हो जाता है।
उन्होंने कहा कि राजनीति में सत्ता मिलने के बाद नेताओं के व्यवहार और कामकाज में बदलाव देखने को मिलता है।
प्रशांत किशोर की जीत से भाजपा को झटका
प्रशांत किशोर को लेकर कहां कि इनके जीत के बाद बीजेपी पर बड़ा असर पड़ा है। हालांकि प्रशांत किशोर की राजनीति में आगे कितनी अहम भूमिका होगी, यह आने वाला समय बताएगा। उन्होंने कहा कि अभी उनके प्रभाव का आकलन करना जल्दबाजी होगी।
राजद को लेकर जनता ने बना लिया मन
रमाकांत ठाकुर ने कहा कि राजद का दौर अब चला गया है। जनता ने तय कर लिया है कि उसे राजद को सत्ता में नहीं लाना है।
उन्होंने कहा कि चुनावी परिणामों में जनता के इस रुख का असर साफ दिखाई देता है।
भाजपा की रणनीति को बताया हार की वजह
पूर्व विधायक ने कहा कि हार के पीछे भाजपा की गलत रणनीति भी एक बड़ी वजह है।
रमाकांत ठाकुर 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर ब्रह्मपुर से विधायक चुने गए थे। बाद के वर्षों में उन्होंने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भी चुनावी प्रयास किए थे।
यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव जीते प्रशांत किशोर: 31 साल बाद BJP के गढ़ में लिखा इतिहास, PM के ‘बॉस’ की सीट पर PK का जलवा