Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: आरा में निजी अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद हंगामा, आरोप- डॉक्टर के बदले कंपाउंडर कर रहा था इलाज

    By Deepak SinghEdited By: Roma Ragini
    Updated: Sat, 29 Jul 2023 11:59 AM (IST)

    आरा के टाउन थाना क्षेत्र के महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने शव लेकर सड़क जाम कर दिया। परि ...और पढ़ें

    Bihar: आरा में निजी अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद हंगामा
    Bihar: आरा में निजी अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद हंगामा

    HighLights

    1. दलाल ने झांसा देकर बच्ची को सरकारी से निजी अस्पताल में करवाया था भर्ती
    2. आरोप- निजी अस्पताल में डॉक्टर ने बच्ची का नहीं किया इलाज
    3. आंगनबाड़ी में मासूम पढ़ती थी

    जागरण संवाददाता, आरा। टाउन थाना क्षेत्र के महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार की देर रात मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस दौरान बच्ची की मौत की खबर मिलते ही स्वजनों का आक्रोश भड़क उठा। इसके बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

    हंगामे के दौरान परिजनों ने मृत बच्ची के शव को महावीर टोला स्थित सड़क पर बीचो-बीच रख रोड जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

    इधर, सड़क सूचना पर टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृत बच्ची के परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। मृत बच्ची पांच वर्षीय शिवानी कुमारी नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी अजय कुमार की बेटी थी।

    इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर भड़के

    मृत बच्ची के बड़े पापा नागदेव पासवान ने बताया कि बच्ची की अचानक अधिक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया था।

    इस दौरान दलाल ने परिजनों को झांसा देकर उन्हें महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल में लाया गया, जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था।

    आरोप है कि इसके बाद निजी अस्पताल में मौजूद कंपाउंडर ने बोला कि पैसा जमा कीजिए। जिसके बाद स्वजनों ने आठ हजार रुपये जमा किया। पैसा जमा करने के बाद परिजन लगातार अपनी बच्ची की हाल जानने के लिए उनसे पूछ रहे थे।

    खबरें और भी

    परिजनों का कहना है कि कंपाउंडर यहीं जवाब दे रहा था कि आपकी बच्ची बिल्कुल ठीक है और 24 घंटे के अंदर बच्ची आपके घर सही सलामत जाएगी।

    डॉक्टर के बदले कंपाउंडर कर रहा था इलाज

    आरोप है कि उसका इलाज सिर्फ कंपाउंडर ही कर रहा था। एक भी डॉक्टर उसे देखने नहीं आया। इस बीच शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई।

    दूसरी ओर मृत बच्ची के बड़े पापा नागदेव पासवान ने निजी क्लिनिक में मौजूद उक्त कंपाउंडर और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने के कारण उसकी मौत होने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

    आंगनबाड़ी में पढ़ती थी मासूम

    मृत बच्ची अपने तीन बहनों में दूसरे स्थान पर थी‌। वो आंगनबाड़ी में पढ़ती थी। मृत बच्ची के परिवार में मां प्रियंका देवी और दो बहन मधु कुमारी और रिया कुमारी है। इस घटना के बाद बच्ची की मां प्रियंका देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।