विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा में 10.36 करोड़ से बनेगी शाहपुर-बनाही सड़क, तीन NH को जोड़ने वाले मार्ग का 4 साल से इंतजार

Published: Fri, 23 Oct 2026 12:01 PM (IST)

तकनीकी अड़चनों के कारण लंबे समय से रुका शाहपुर-बनाही भाया जगदीशपुर सड़क का निर्माण कार्य अब शुरू होने का रास्ता ...और पढ़ें

जर्जर हो चुकी शाहपुर-बनाही सड़क। जागरण

जर्जर हो चुकी शाहपुर-बनाही सड़क। जागरण

HighLights

  1. शाहपुर-बनाही सड़क निर्माण की तकनीकी अड़चनें अब दूर हुईं।

  2. 10.36 करोड़ की लागत से नवंबर तक पूरा होगा निर्माण।

  3. यह सड़क तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगी, आवागमन सुगम।

दिलीप कुमार ओझा, शाहपुर (आरा)। शाहपुर-बनाही भाया जगदीशपुर तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है।

तकनीकी कारणों से लंबे समय से रुके निर्माण कार्य को प्राक्कलन के पुनरीक्षण के बाद हरी झंडी मिल गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को जर्जर सड़क से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है।

चार साल से अटकी शाहपुर-बनाही सड़क के निर्माण का रास्ता साफ

करीब 10 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क एफडीआर तकनीक से बननी है। तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली यह सड़क पिछले करीब चार वर्षों से विभिन्न कारणों से निर्माण की प्रतीक्षा कर रही थी।

निर्माण कार्य बाधित रहने के कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की बदहाल स्थिति से वाहन चालकों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही थी।

पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने बताया कि सड़क निर्माण से संबंधित तकनीकी अड़चनें दूर हो गई हैं। प्राक्कलन के पुनरीक्षण के बाद निर्माण कार्य शुरू करने का रास्ता प्रशस्त हो गया है।

नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

वही वर्तमान विधायक राकेश रंजन द्वारा भी कई बार सड़क निर्माण के लिए विभाग के मंत्री व अधिकारियों से बातचीत की गई थी।

उन्होंने बताया कि संवेदक को नवंबर माह में सड़क का निर्माण पूरा कर इसे समर्पित करने का लक्ष्य दिया गया है। इस सड़क का निर्माण पूरा होने से शाहपुर, बनाही स्टेशन और जगदीशपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

साथ ही, तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग के बेहतर होने से क्षेत्रीय संपर्क और यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।