Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Jobs 2024: युवाओं के लिए खुशखबरी, इस जिले में सचिव और न्याय मित्रों के लिए शुरू होगी बंपर भर्ती

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 04:36 PM (IST)

    भोजपुर जिले में न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 124 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसमें 43 ग्राम कचहरी सचिव और 81 ग्राम कचहरी न्याय म ...और पढ़ें

    न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए बहाल होंगे 124 सचिव और न्याय मित्र
    न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए बहाल होंगे 124 सचिव और न्याय मित्र

    HighLights

    1. भोजपुर में न्याय व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
    2. ग्राम कचहरी के सचिव पद पर 43 योग्य लोगों को मिलेगा रोजगार
    3. ग्राम कचहरी के कई माह से खाली 81 न्यायमित्र पद भी भरें जाएंगे

    धर्मेंद्र कुमार सिंह, आरा। भोजपुर जिले में ग्राम कचहरी के माध्यम से न्याय व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करने के लिए 124 पदों पर जिला पंचायती राज कार्यालय बहाली करने जा रहा है। इन पदों में से 43 ग्राम कचहरी सचिव के पद तथा 81 ग्राम कचहरी न्याय मित्र के पद शामिल हैं। जिले के सभी प्रखंडों में विगत कई माह से खाली चल रहे इन पदों पर बहाली की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है। सभी प्रकार की कागजी प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरा होने की संभावना को देखते हुए इसी माह बहाली प्रक्रिया शुरू हो जाने की उम्मीद है।

    मालूम हो कि भोजपुर जिले में 226 पंचायत में से 183 पंचायत में ग्राम कचहरी के सचिव पद पर लोग कार्यरत हैं। विगत कई माह से 43 पद सहार प्रखंड को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों में दो से लेकर पांच पद की संख्या तक रिक्त हैं। इसी प्रकार ग्राम कचहरी न्याय मित्र के 226 पंचायत में से 145 पंचायत में न्याय मित्र बहाल हैं। इसके अलावे 81 पद सभी प्रखंडों में मिलाकर खाली हैं।

    सभी प्रखंडों पर नजर डाले तो दो पद से लेकर 12 पद तक प्रखंडों में खाली है। इन सभी पदों पर सचिव और न्याय मित्र के नहीं रहने के कारण स्थानीय सरपंच को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण स्थानीय पंचायत को लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहाली हो जाने से आम लोगों के साथ-साथ सरपंच समेत विभाग को भी कई प्रकार से आसानी होने लगेगी।

    सबसे ज्यादा न्याय मित्रों के पद बड़हरा और आरा सदर में हैं रिक्त

    भोजपुर जिले में न्याय मित्र का पद सबसे ज्यादा बड़हरा में 12, आरा सदर प्रखंड में 11, शाहपुर और जगदीशपुर में आठ-आठ, अगिआंव में सात और तरारी में छह पद रिक्त हैं। इसके अलावा अन्य प्रखंडों में कम पद रिक्त है। दूसरी तरफ ग्राम कचहरी के सचिव पद की बात करें तो सहार प्रखंड को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों में दो से लेकर पांच पद तक रिक्त हैं। सबसे ज्यादा शाहपुर और उदवंतनगर प्रखंड में पांच-पांच पद रिक्त हैं।

    खबरें और भी

    इस माह शुरू होगी बहाली की प्रक्रिया, रिक्त पद भरेंगे

    जिले में ग्राम कचहरी सचिव के 43 पद और न्याय मित्र के 81 पद रिक्त हैं। विभागीय और कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इस माह में बहाली होने की संभावना है। विभाग से आदेश मिलते ही बहाली शुरू कर दी जाएगी। - रवि रंजन कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, भोजपुर

    प्रखंडवार रिक्त ग्राम कचहरी सचिव और न्यायमित्र के पदों की संख्या

    प्रखंड सचिव न्यायमित्र
    शाहपुर 05 08
    बिहिया 04 05
    जगदीशपुर 03 08
    गड़हनी 03 05
    चरपोखरी 02 03
    पीरो 02 03
    तरारी 04 06
    सहार 00 02
    अगिआंव 04 07
    उदवंतनगर 05 05
    आरा सदर 02 11
    बड़हरा 03 12
    कोईलवर 03 04
    संदेश 03 02
    कुल 43 81