IRCTC पर जल्दी करें बुकिंग: पुणे-मुंबई समर स्पेशल ट्रेन, आरा जंक्शन पर भी ठहराव
भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दानापुर से पुणे और मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। ...और पढ़ें

भारतीय रेलवे ने दानापुर से पुणे और मुंबई के बीच समर स्पेशल ट्रेनों

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दानापुर से पुणे और मुंबई के बीच समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की घोषणा की है। इन विशेष ट्रेनों का ठहराव आरा जंक्शन पर भी निर्धारित किया गया है।
रेलवे के इस निर्णय से भोजपुर जिले समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा उपलब्ध होगी।

दानापुर–पुणे स्पेशल का आरा में ठहराव
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार दानापुर से पुणे जाने वाली दानापुर–पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का ठहराव आरा जंक्शन पर होगा।
यह ट्रेन आरा जंक्शन पर सुबह करीब 5:30 बजे पहुंचेगी। वहीं पुणे से दानापुर आने वाली यह स्पेशल ट्रेन रात्रि करीब एक बजे आरा जंक्शन पर पहुंचेगी।
मुंबई से आने वाली ट्रेन भी रुकेगी आरा में
लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से दानापुर के बीच चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन का भी आरा जंक्शन पर ठहराव तय किया गया है।
यह ट्रेन मुंबई से रात 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5:40 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन दानापुर के लिए आगे रवाना होगी।
दानापुर से मुंबई के लिए अतिरिक्त सुविधा
दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली स्पेशल ट्रेन भी आरा जंक्शन पर रुकेगी। यह ट्रेन दानापुर से सुबह 7:45 बजे खुलेगी और करीब 10:10 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी।
इसके बाद यह ट्रेन आगे मुंबई के लिए रवाना होगी। इससे भोजपुर, बक्सर, कैमूर और आसपास के जिलों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए फैसला
रेलवे अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लोग काम, पढ़ाई और अन्य कारणों से बिहार से महाराष्ट्र की यात्रा करते हैं।
इसी बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिल सके।
पर्याप्त कोच लगाए जाएंगे
दानापुर मंडल के मुख्य सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त कोच लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इससे अधिक से अधिक यात्रियों को सीट उपलब्ध हो सकेगी और यात्रा सुगम बन सकेगी।
यात्रा से पहले समय की जानकारी जरूरी
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और आरक्षण की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
इसके लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी आरक्षण काउंटर से जानकारी हासिल कर सकते हैं। समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से आरा समेत पूरे भोजपुर क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।