Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ara News: तनिष्क शोरूम लूटकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, एक ने लुटेरों को घर में दी थी शरण

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 08:56 PM (GMT+05:30)

    आरा के शीश महल चौक स्थित तनिष्क आभूषण शोरूम में दस दिनों पूर्व दिनदहाड़े घटित करोड़ों रुपये के जेवरातों को लूटे जाने के चर्चित मामले में पुलिस ने दो औ ...और पढ़ें

    लूटकांड में पकड़े गए बदमाशों के साथ पुलिस। (जागरण)
    लूटकांड में पकड़े गए बदमाशों के साथ पुलिस। (जागरण)

    HighLights

    1. तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पकड़े गए बदमाश
    2. अब तक पांच बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

    जागरण संवाददाता, आरा। Tanishq Showroom Robbery: टाउन थाना क्षेत्र के शीश महल चौक स्थित तनिष्क आभूषण शोरूम में दस दिनों पूर्व दिनदहाड़े घटित करोड़ों रुपये के जेवरातों को लूटे जाने के चर्चित मामले में पुलिस ने दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

    इसकी जानकारी शुक्रवार को भोजपुर एसपी राज ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि कृष्णागढ़ थाना के उदयभानपुर गांव निवासी विशाल सिंह एवं सिन्हा थाना के परशुरामपुर गांव निवासी सूरज सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

    दोनों का पूर्व से लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पकड़े गए विशाल ने लाइनर का काम किया था। जबकि, सूरज ने कांड ने संलिप्त लुटेरों को अपने घर में आश्रय दिया था।

    अकेले विशाल के विरुद्ध भोजपुर के अलावा बंगाल में कुल नौ केस मिले है, जो हत्या एवं बम ब्लास्ट जैसे कांडों से संबंधित है। तकनीकी साक्ष्याें के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी आरा एवं पटना से हुई है।

    भोजपुर एसपी राज और उनकी टीम।

    कांड में प्रयुक्त अपाचे बाइक एवं मोबाइल फाेन भी जब्त किया गया है। इस कांड में पूर्व में तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पूर्व 14 मार्च को पुलिस ने वैशाली जिले के बिदुपुर थाना के मंझौली गांव निवासी गौतम कुमार को पकड़ा था।

    उस पर पहले से बिदुपुर, वैशाली थाना में लूटपाट एवं आर्म्स एक्ट के दो केस दर्ज हैं। उसके पास लूटे गए जेवरातों को ले जाने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली कार एवं एक मोबाइल जब्त किया गया था।

    खबरें और भी

    घटना के दिन मुठभेड़ में पकड़े गए सारण जिले के अपराधियों विशाल गुप्ता एवं कुणाल की निशानदेही पर दोनों की गिरफ्तारी हुई थी। मालूम हो कि 10 मार्च की सुबह सात लुटेरों ने दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में धावा बोलकर करीब पाैने ग्यारह करोड़ रुपये के जेवरात लूटे थे।

    मॉल बम ब्लास्ट कांड में भी जेल गया था विशाल

    29 अप्रैल, 2016 को रंगदारी नहीं देने पर शिवगंज स्थित नागरमल मॉल में बम फेंका गया था। जिसमें सुरक्षा गार्ड समेत अन्य घायल हो गए थे। मास्टरमाइंड के रूप में आरा जेल में बंद लंबू शर्मा का नाम आया था।

    आभूषण शोरूम लूटने के बाद खाली गहनों का बाक्स।

    उसी दिन गीधा-सकड्डी कोल्ड स्टोरेज पर भी बम फेंका गया था। उस समय पुलिस ने कांड का राजफाश कर कांड में संलिप्त कृष्णगढ़ थाना के उदयभानपुर गांव निवासी विशाल सिंह, कृष्ण कुमार, छोटू कुमार और मिथिलेश पासवान को गिरफ्तार किया गया था।

    पश्चिम बंगाल में हुई हत्या में दोनों गए थे जेल

    टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि वर्ष 2023 में पश्चित बंगाल के हुगली जिला के पंडुरा थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो चालक हत्या की घटना घटित हुई थी। हत्या कर स्कॉर्पियो लूट लिया गया था।

    जिसमें कृष्णागढ़ थाना के उदयभानपुर गांव निवासी विशाल सिंह एवं सिन्हा थाना के परशुरामपुर गांव निवासी सूरज सिंह दोनों जेल गए थे। मर्डर केस सूरज को पूर्व में ही जमानत मिल गई थी। जबकि, विशाल फरवरी 2025 में जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

    वारदात से पहले परशुरामपुर गांव में दो दिन ठहरे थे लुटेरे

    तनिष्क आभूषण शोरूम लुटने वाले अपराधी भोजपुर के बड़हरा के सिन्हा थाना अन्तर्गत परशुरामपुर गांव में लगातार दो दिन शरण लिए थे। गांव के पकड़े गए बदमाश सूरज सिंह ने उन्हें आश्रय दिया था।

    आठ एवं नौ मार्च की रात सभी अपराधी वहां पर रूके थे। इसके बाद दस मार्च की सुबह वारदात को अंजाम देने के लिए आरा आए थे। पुलिस के सामने दोनों अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- 

    तनिष्क शोरूम लूट मामले में अब तक क्या हुआ? पश्चिम बंगाल की जेल में रची गई थी साजिश, हुए चौंकाने वाले कई खुलासे

    Tanishq Showroom Robbery: आरा में तनिष्क के शोरूम में दिनदहाड़े 25 करोड़ की लूट, बंदूक की नोंक पर उड़ाए जेवरात