विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ara News: घर से बर्थ-डे पार्टी में जाने के लिए निकले किशोर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published: Sun, 18 Aug 2024 09:50 AM (IST)

बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार की रात बदमाशों ने एक किशोर को मौत के घाट उतार दिया। किशोर को ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. आरा के सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
  2. मुंह के पास पाए गए गोली के जख्म के निशान
  3. 14 साल बताई जा रही है मृतक की उम्र

जागरण संवाददाता, आरा।  भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में शनिवार की देर रात एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाद में मृत किशोर का शव गांव के मध्य विद्यालय के समीप से बरामद किया गया। मृतक 13 वर्षीय पुष्पम राजकुमार उर्फ भोलू इमादपुर गांव निवासी विद्यानंद पांडेय का पुत्र था। मुंह व सिर के पास गोली के जख्म का निशान पाया गया है।

वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था। मृत छात्र के पास से उसका स्मार्ट मोबाइल भी गायब है। घटना की सूचना मिलते ही पीरो एसडीपीओ राहुल कुमार सिंह एवं इमादपुर थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृत छात्र के स्वजनों से मिल घटना की जानकारी ली।

रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल ,आरा में करवाया गया। इस दौरान एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची एवं ठोंस साक्ष्य एकत्रित किए। इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच और पूछताछ में पता चला है कि किशोर का गांव में ही किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था । इस घटना में दो-तीन संदिग्ध लोगों की पहचान की गई है।

पीरो डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी के साथ कांड उद्वेदन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार रात साढ़े नौ बजे के आसपास पुष्पम गांव में ही एक व्यक्ति के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बोलकर घर से निकला हुआ था।

इस दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब तीन-चार बजे के आसपास पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद थानाध्यक्ष सुनीत सिंह समेत अन्य पदाधिकारी पहुंचे। फिर जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम को भेजा गया।

खबर पर अपडेट जारी है...

यह भी पढ़ें-

पूर्णिया के एसपी का रौद्र अवतार, एक साथ 75 पुलिस अधिकारियों के वेतन पर लगा दी रोक

सिपाही का सनकी अवतार, पहले थाने में की फायरिंग; फिर थानाध्यक्ष और राहगीरों पर भी तान दी पिस्टल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।