वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के DPR का इंतजार, रूट की लंबाई, स्टेशन और लागत होगी तय
वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है। डीपीआर पूरा होने के बाद ही भोजपुर जिले से गुजरने वाले रू ...और पढ़ें

बुलेट ट्रेन। फाइल फोटो
HighLights
वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का डीपीआर बन रहा।
रूट, स्टेशन, लागत पर अंतिम निर्णय डीपीआर के बाद।
भोजपुर जिले में स्टेशन पर अभी कोई फैसला नहीं।
जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले से वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर गुजरने तथा आरा या उदवंतनगर के पास स्टेशन बनने को लेकर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
वर्तमान लोकसभा सत्र में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस परियोजना के लिए अभी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। डीपीआर पूरी होने के बाद ही रूट, स्टेशन, निवेश, लंबाई और अन्य पहलुओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
सांसद ने पूछा था कि क्या प्रस्तावित वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर भोजपुर जिले से होकर गुजरेगा और क्या आरा या उदवंतनगर के पास स्टेशन प्रस्तावित है? बिहार में भूमि अधिग्रहण, प्रारंभिक सर्वे या सामाजिक-आर्थिक प्रभाव आकलन शुरू हुआ है तथा परियोजना की लागत, समयसीमा और प्रभावित लोगों के पुनर्वास की क्या योजना है।
DPR के बाद तय होगी लागत और रूट की लंबाई
रेल मंत्री ने अपने उत्तर में कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में वाराणसी–सिलीगुड़ी सहित सात नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है, बजट घोषणा के बाद डीपीआर के तहत लागत का अद्यतन, एलाइनमेंट का निर्धारण तथा भूमि सर्वे का कार्य शुरू किया गया है।
मंत्री ने कहा कि स्टेशनों की संख्या, किन शहरों को जोड़ा जाएगा, परियोजना की कुल लागत और रूट की लंबाई जैसी जानकारियां डीपीआर पूरी होने के बाद ही तय होंगी।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि हाई स्पीड रेल परियोजनाएं अत्यधिक पूंजीगत निवेश वाली होती हैं, इसलिए किसी भी कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी डीपीआर, तकनीकी एवं आर्थिक व्यवहार्यता तथा वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर ही दी जाएगी।
खबरें और भी
सांसद ने उठाए थे ये प्रमुख सवाल
- क्या हाई स्पीड रेल कॉरिडोर भोजपुर जिले से होकर गुजरेगा?
- क्या आरा या उदवंतनगर के पास स्टेशन प्रस्तावित है?
- क्या बिहार में भूमि अधिग्रहण और प्रारंभिक सर्वे शुरू हो गया है?
- परियोजना की लागत, लंबाई और समयसीमा क्या होगी?
- प्रभावित भू-स्वामियों के पुनर्वास और मुआवजे की क्या व्यवस्था होगी?