भरत तिवारी के भाई से पुलिस के सामने मारपीट, 7 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले के गवाह अंशु चौबे पर पुलिस की मौजूदगी में हमला हुआ है। शाहपुर थाना में दो नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर ...और पढ़ें
HighLights
भरत तिवारी एनकाउंटर गवाह अंशु चौबे पर हमला।
पुलिस मौजूदगी में हुई घटना का वीडियो वायरल।
दो नामजद समेत अज्ञात पर शाहपुर में FIR।
जागरण संवाददाता, आरा। भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में एक और विवाद सामने आया है। मृतक के फुफेरे भाई अंशु चौबे उर्फ लव चौबे ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इस मामले में दो नामजद समेत चार-पांच अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
तियर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी अंशु चौबे ने दर्ज कराई प्राथमिकी में अमरीश तिवारी एवं उनके पिता उमेश तिवारी उर्फ मास्टर तिवारी को नामजद आरोपित बनाया है। साथ ही चार-पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है।
प्राथमिकी के अनुसार, अंशु चौबे भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में गवाहों को न्यायिक जांच आयोग एवं सिविल कोर्ट में गवाही के लिए लाने और ले जाने का कार्य करते हैं।
आरोपियों ने पहले भी दी थी धमकी
आरोप है कि 28 जुलाई की शाम वह अपनी बुआ के घर बिलौटी गांव आए थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दोनों नामजद आरोपितों तथा उनके साथ आए चार-पांच अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड, लात-घूंसों और मुक्कों से उन पर हमला कर दिया।
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई और इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि घटना से पहले आरोपितों ने मोबाइल पर फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
खबरें और भी
हमले में उनके सिर, आंख के पास तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बिहार में 83 साल का बुजुर्ग जाएगा जेल, हाई कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा; जमीन विवाद में फायरिंग का आरोप