Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ara News: दीवाली के दिन अपनों ने कर दिया घात, दीप जला रहे युवक के सिर में मारी गोली; हालत गंभीर

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 09:10 AM (IST)

    भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम हथियारबंद तत्वों ने घर के बाहर दरवाजे पर दीप जला रहे 18 वर्षीय नीरज कुमार सिंह को गोली मार दी। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव की घटना
    2. अपने ही पट्टीदारों ने कर दिया बड़ा कांड

    जागरण संवाददाता,आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव में गुरुवार की शाम हथियारबंद तत्वों ने घर के बाहर दरवाजे पर दीप जला रहे एक युवक को गोली मार दी।

    घायल युवक 18 वर्षीय नीरज कुमार सिंह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र हैं।जख्मी युवक को गोली दाएं साइड सिर के भाग में लगी है।

    आनन-फानन में इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

    सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी युवक के स्वजनों से मिल घटना की जानकारी ली। आरोप पट्टीदार के सदस्यों पर है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी कर रही है।

    घर के बाहर दरवाजे पर दीप जलाते समय वारदात

    इधर, जख्मी युवक के बड़े भाई सूरज कुमार ने बताया कि गुरुवार को दीपावली की शाम जब उनके छोटे भाई नीरज कुमार सिंह अपने घर के बाहर दरवाजे पर दीप जला रहे थे, तभी आरोपित चार अन्य लोगों के साथ हथियार लेकर छत पर चढ़ गया।

    इसके बाद उसने उनके भाई नीरज कुमार सिंह को सिर में गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद इलाज के लिए पहले आरा सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

    दूसरी ओर, जख्मी नीरज कुमार सिंह के बड़े भाई सूरज कुमार ने भूमि विवाद एवं केस उठाने से मना करने पर पट्टीदार के ही रौनक एवं रोहित पर छत पर चढ़कर गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

    खबरें और भी

    तीन सालों से चल रहा 12 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद

    घायल के भाई ने बताया कि वर्ष 2022 से 12 डिसमिल जमीन को लेकर अपने ही पट्टीदार से विवाद चला आ रहा है। पूर्व में भी भूमि विवाद को लेकर उक्त पट्टीदार द्वारा गोलीबारी की गई थी। जिसमें उनकी बहन मधुबाला को गोली लग गई थी।

    इसको लेकर उन लोगों के द्वारा उक्त पट्टीदार पक्ष के गयारह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिक कराई थी। केस को उठाने के लिए दबाव दिया जा रहा था। लेकिन, उन लोगों शे केस उठाने से मना कर दिया।

    यह ही पढ़ें-

    Bhabhi Devar Crime: भाभी, देवर और 'वो'... फिर 'प्यार' का ऐसा खौफनाक अंत, पढ़ें बेतिया की क्राइम स्टोरी

    घर से फरार लड़का-लड़की ने बताई मजबूरी, फिर गांव वालों का भी पिघल गया दिल; करा दी दोनों की शादी