Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: बक्सर में लगेगी भगवान राम की 1008 फीट ऊंंची प्रतिमा, नवंबर में होगा भूमि पूजन; PM मोदी भी होंगे शामिल

    By Shubh Narayan PathakEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 08:04 PM (GMT+05:30)

    केंद्रीय राज्य मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने जिले में पराक्रमी मुद्रा वाले भगवान राम की विशाल प्रतिमा की स्थापना को लेकर स्थानीय प्रश ...और पढ़ें

    नवंबर से शुरू होगा श्रीराम की 1008 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण। बक्सर में भगवान राम की
    नवंबर से शुरू होगा श्रीराम की 1008 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण। बक्सर में भगवान राम की

    HighLights

    1. 1008 फीट लंबी होगी भगवान श्रीराम की प्रतिमा।
    2. भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जमीन के चयन के लिए बैठक।
    3. केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने स्थानीय अधिकारियों के साथ की बैठक।

    जागरण संवाददाता, बक्सर: केंद्रीय राज्य मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने जिले में पराक्रमी मुद्रा वाले भगवान राम की विशाल प्रतिमा की स्थापना को लेकर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ रविवार की शाम बैठक की।

    उन्होंने बताया कि प्रतिमा का निर्माण कार्य नवंबर महीने में शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम की आदमकद प्रतिमा की स्थापना के लिए आयोजित होने वाले भूमि पूजन में देश के बड़े संतों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

    1008 फीट लंबी होगी भगवान श्रीराम की प्रतिमा

    उन्होंने बताया कि बक्सर में भगवान राम की कुल लंबाई 308 फीट होगी। इस प्रतिमा को जिस विशाल रामायण भवन पर स्थापित किया जाएगा, उसकी ऊंचाई 700 फीट होगी। इस तरह प्रतिमा की कुल ऊंचाई 1008 फीट हो जाएगी।

    स्थल चयन के लिए बैठक

    उन्होंने बताया कि प्रतिमा को स्थापित करने के लिए स्थल चयन के मकसद से अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त महेंद्र पाल, एडीएम प्रमोद कुमार औरर सदर एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा के साथ ही गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

    यह बैठक स्थानीय परिसदन में हुई। बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, लोकसभा प्रभारी अनिल स्वामी, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, कृष्णकांत ओझा आदि भी मौजूद रहे।

    खबरें और भी