विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहुला गणेश चौथ से हुई भादो के त्योहारों की शुरुआत, 31 अगस्त को चंद्रोदय के साथ खुलेगा व्रत

Published: Sun, 30 Aug 2026 07:00 AM (IST)

बहुला गणेश चौथ का व्रत 31 अगस्त को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा, जिसमें चंद्रोदय रात्रि 8:05 बजे के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाएगा।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. बहुला गणेश चौथ व्रत 31 अगस्त को मनाया जाएगा।

  2. चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय रात्रि 8:05 बजे।

  3. भादो माह में कई प्रमुख त्योहार भी होंगे।

जागरण संवाददाता, बक्सर। भादो माह के आरंभ के साथ ही हिंदू धर्मावलंबियों के प्रमुख पर्व-त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है।

इसी क्रम में बहुला गणेश चौथ का व्रत सोमवार (31 अगस्त) को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चतुर्थी तिथि सोमवार को दिन में 8:28 बजे प्रारंभ हो रही है। चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि विद्यमान रहने के कारण इसी दिन गणेश चौथ व्रत का विधान माना गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चौथ के व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देने की विशेष परंपरा है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरोत्तम द्विवेदी ने बताया कि वाराणसी पंचांग के अनुसार सोमवार को चंद्रोदय रात्रि 8:05 बजे होगा। ऐसे में श्रद्धालु इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण कर सकते हैं।

सावन की समाप्ति के बाद भादो माह शुरू हो चुका है, जो 26 सितंबर को स्नान-दान की पूर्णिमा तक रहेगा। नान्दी मातामह श्राद्ध के साथ इसके अगले दिन से पितृपक्ष भी आरंभ हो जाएंगे।

भादो में कई प्रमुख तीज-त्योहार पड़ेंगे। इनमें बहुला गणेश चौथ के अलावा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (चार अगस्त), हरितालिका तीज (14 सितम्बर), विश्वकर्मा पूजा (17 सितंबर), वामन द्वादशी (23 सितंबर) और अनंत चतुर्दशी (25 सितंबर) प्रमुख हैं।

हालांकि मानसून के बादलों की सक्रियता के कारण चंद्रोदय के समय आकाश में बादल छाए रहने की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में श्रद्धालु समय का ध्यान रखते हुए पूजा-अर्चना की तैयारी कर रहे हैं। गणेश चौथ को लेकर घरों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

भादो में पड़ने वाले तीज-त्योहार

  • बहुला गणेश चतुर्थी व्रत - 31 अगस्त (सोमवार)
  • श्रीकृष्णजन्माष्टमी व्रत - 04 सितंबर (शुक्रवार)
  • जया एकादशी व्रत - 07 सितंबर (सोमवार)
  • कुशोत्पाटिनी अमावस्या - 10 सितम्बर (गुरुवार)
  • स्नान दान की अमावस्या - 11 सितंबर (शुक्रवार)
  • हरितालिका तीज व्रत - 14 सितम्बर (सोमवार)
  • ऋषि पंचमी व्रत - 15 सितंबर (मंगलवार)
  • विश्वकर्मा पूजनोत्सव - 17 सितंबर (गुरुवार)
  • पद्मा या कर्मा एकादशी व्रत - 22 सितंबर (मंगलवार)
  • वामन द्वादशी - 23 सितंबर (बुधवार)
  • अनंत चतुर्दशी व्रत, गणपति विसर्जन - 25 सितंबर (शुक्रवार)
  • स्नान दान की पूर्णिमा - 26 सितंबर (शनिवार)

यह भी पढ़ें- 31 अगस्त को बन रहा है 3 प्रमुख व्रतों का महासंयोग, जानिए कजरी तीज, बहुला चौथ और संकष्टी चतुर्थी का महत्व